Pakistan: क्वेटा बंद! गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा पड़ोसी मुल्क, शहबाज सरकार की उलटी गिनती शुरू, पढ़े पूरी रिपोर्ट
Pakistan: कंगाली, भुखमरी और खराब अर्थव्यवस्था के बीच शहबाज सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि आवाम ने मुल्ला मुनीर और शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आलम है कि वहां की सेना लगातार लोगों पर जुल्म कर रही है। स्थिति धीरे-धीरे चिंताजनक होती जा रही है। जानकारी के मुताबिक 'ऑल पार्टीज़ एलायंस' के आह्वान पर गुरुवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा और कई अन्य ज़िलों में बंद रहा।
'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, राजनीतिक दलों और व्यापारियों ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी और लंबे समय तक बिजली व गैस की कटौती के विरोध में यह प्रदर्शन किया। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।
शहबाज सरकार के खिलाफ आवाम ने खोला मोर्चा
जानकारी के मुताबिक प्रांत के कई इलाकों में बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे सामान्य कारोबारी गतिविधियां बाधित हुईं। 'डॉन' के अनुसार, क्वेटा में जिन्ना रोड, कंधारी बाजार, सूरज गंज बाजार, मस्जिद रोड, लियाकत बाजार, अब्दुल सत्तार रोड, प्रिंस रोड, मेकांगी रोड, मिशन रोड, आलमदार रोड और तोघी रोड सहित प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में पूरी तरह से कामकाज बंद रहा।
इस बीच, 'ऑल पार्टीज़ एलायंस' और विभिन्न व्यापारी संगठनों के नेताओं ने क्वेटा के अलग-अलग हिस्सों से रैलियां निकालीं और फिर मनन चौक पर इकट्ठा होकर मौजूदा हालात के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन किया।
क्या गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा पाकिस्तान?
गृह युद्ध की स्थिति तब बनती है, जब किसी देश के भीतर संगठित और लंबे समय तक चलने वाला सशस्त्र संघर्ष सरकार या सत्ता पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग पक्षों के बीच शुरू हो जाता है। पाकिस्तान में क्षेत्रीय हिंसा, आतंकवादी हमले, राजनीतिक टकराव और सेना की भूमिका जैसे कारक गंभीर जरूर हैं, सवाल यह भी है कि क्या देश में गृह युद्ध शुरू होने वाला है।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी उसकी आंतरिक चुनौतियों को और गंभीर बना रही है। महंगाई, बेरोजगारी, बिजली और गैस की कीमतें तथा विदेशी कर्ज का दबाव आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।
यह भी पढ़े - India-Israel Defence Deal: भारत-इजरायल के नए डिफेंस डील से चीन-पाकिस्तान में हड़कंप, नए हथियार ढाएंगे कहर