शहबाज शरीफ की कुर्सी पर बड़ा संकट, Imran Khan के समर्थकों का विद्रोह बढ़ाएगा मुनीर की बेचैनी, पढ़े पूरी रिपोर्ट
Imran Khan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का क्या अंत नजदीक आ चुका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि इमरान खान के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेताओं ने अपना रूख साफ करते हुए मुल्ला मुनीर और शहबाज सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। पाक में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
इसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या शहबाज शरीफ की कुर्सी पर बड़ा संकट मंडराने लगा है और क्या मुल्क बड़े विद्रोह की और आगे बढ़ चुका है।आईए समझते है कि क्या है पूरा मामला?
इमरान खान के समर्थकों का बड़ा ऐलान
पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा होने के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने संघीय सरकार और सेना के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। उन्होंने आवाम और इमरान खान के समर्थकों से अपील करते हुए मार्च में शामिल होने के लिए कहा है।
सोहेल अफरीदी ने शहबाज सरकार को चुनौती देते हुए लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की तत्काल अपील की है। दरअसल पार्टी के नेता कई दिनों के प्रांतीय लॉन्ग मार्च शुरू कर दिया है। अगर आसान भाषा में समझे तो पाकिस्तान सरकार के खिलाफ इमरान खान के समर्थक आर-पार की लड़ाई शुरू करने जा रहे है।
शहबाज शरीफ की कुर्सी पर मंडराया संकट
पाकिस्तान में विद्रोह का भयंकर रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ पीओके में सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ अब इमरान खान के समर्थकों ने सरकार और मुल्ला मुनीर के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।
सरकार के खिलाफ आवाम में भयंकर आक्रोश पैदा हो गया है। अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या पाकिस्तान का पतन होने जा रहा है और क्या शहबाज शरीफ की कुर्सी खतरे में आ गई है।
मुल्ला मुनीर की क्यों बढ़ी बेचैनी?
बीते कई महीनों से सरकार के खिलाफ आवाम का आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीओके में भारी गतिरोध देखने को मिल रहा है। अब Imran Khan पार्टी ने सरकार के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी है। अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या आने वाले समय में पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने जा रहा है। अगर सरकार पर संकट गहराता है तो मुल्ला मुनीर की टेंशन फिर से बढ़ सकती है।