Khyber Pakhtunkhwa की आवाम पर पुलिस की बर्बरता, क्या Pakistan में होने वाला है बड़ा धमाका? सरहद से सत्ता तक मची खलबली
Pakistan: शहबाज शरीफ सरकार चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है। महंगाई की मार से वहां की आवाम पूरी तरह से त्रस्त है। बलूच लड़ाके लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बना रहे है। अब खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल लागू होने के बाद इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थक हजारों की संख्या में सड़कों पर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कई जगहों पर पुलिस द्वारा गोलीबारी भी की गई है। अब सबसे बड़ा यह उठ रहा है कि क्या शहबाज सरकार चंद दिनों की मेहमान है और क्या पड़ोसी मुल्क में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होने वाला है? आईए समझते है कि क्या है इसके मायने।
Khyber Pakhtunkhwa में हालात चिंताजनक
बताते चले कि खैबर पख्तूनख्वा में मौजूदा संकट के पीछे केंद्र सरकार और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बीच बढ़ता टकराव भी एक बड़ी वजह है। चूंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरान खान की पार्टी की सरकार थी, जिसे पाक के राष्ट्रपति द्वारा खत्म कर दिया गया था और इमरजेंसी लगा दी गई है। इसके बाद से लगातार आवाम और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। पीटीआई के हजारों समर्थक सड़कों पर है जिसने शहबाज सरकार के नाक में दम कर रखा है।
क्या शहबाज शरीफ सरकार के लिए बढ़ेगी मुश्किल?
Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल, प्रांतीय सरकार का निलंबन और उसके बाद हुई झड़पों ने शहबाज शरीफ सरकार के सामने राजनीतिक चुनौती बढ़ा दी है। एक तरफ सरकार को आतंकवाद और सुरक्षा संबंधी चिंताओं से निपटना है, तो दूसरी तरफ उसे इस फैसले की संवैधानिकता और राजनीतिक निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब भी देना पड़ सकता है।
पीओके में भी सरकार की लगातार हालत खराब होती जा रही है। बीएलए यानि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाने का दावा कर रही है। देशभर में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ के रख दी है। 20 किलो आटे की कीमत 3 हजार पाकिस्तान रूपये के पार पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाला दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
क्या पाकिस्तान में होने जा रहा है बड़ा धमाका?
खैबर पख्तूनख्वा में जारी घटनाक्रम ने Pakistan की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि पड़ोसी मुल्क में बड़ा राजनीतिक विस्फोट होने वाला है। क्या आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन होने वाला है या मुल्ला मुनीर तख्तापलट कर सकता है।
ऐसे कई सवाल है जो अब तेजी से उठ रहे है। दरअसल पाक में लंबे वक्त से महंगाई सातवें आसमान पर है। आटा, चावल खरीदना मुश्किल हो गया है। यह कारण है कि अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है।