टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

गृह युद्ध की ओर बढ़ा Pakistan! खैबर पख्तूनख्वा में शहबाज सरकार ने बुलाई सेना, भारत में क्यों मची हलचल?

Anurag Kumar Tripathi · 12 अक्टूबर 2026
Pakistan

Pakistan: पड़ोसी मुल्क कंगाल के साथ-साथ अब बर्बाद भी होने वाला है। एक तरफ बढ़ती महंगाई और दूसरी तरफ शहबाज सरकार का तानाशाही रवैया ने अलग तरह की बहस छेड़ दी है। भारत को धमकी देने वाला पड़ोसी मुल्क के खिलाफ आवाम ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान सरकार और इमरान खान की पार्टी पीटीआई आमने सामने आ गई है।

Khyber Pakhtunkhwa में इमरान खान की पार्टी की सरकार को गिरा दिया गया है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या पाक गृह युद्ध की और बढ़ चुका है। पूरे प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और भारी संख्या में सेना को जमीनी स्तर पर उतार दिया गया है।

पूर्व पीएम के समर्थक और पीटीआई नेता लगातार इस्लामाबाद की तरफ कूच कर रहे है, लाखों की संख्या में आवाम सड़कों पर है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रविवार को पीटीआई के राज्य सरकार को निलंबित कर दिया था। पड़ोसी मुल्क में जारी गतिरोध के बाद भारत भी सतर्क हो गया है।

खैबर पख्तूनख्वा में मची हलचल

Pakistan की शहबाज सरकार का घिनौना चेहरा सामने आ चुका है। आवाम की आवाज दबाने के लिए पाक सरकार लगातार कड़े प्रतिबंध में लगी हुई है। सरकार के आदेश के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रविवार को पीटीआई के राज्य सरकार को निलंबित कर दिया था।

बड़ी संख्या में सेना की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। इसके इतर इमरान खान समर्थक इस्लामाबाद की तरफ कूच कर रहे है, जिससे दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुल्ला मुनीर और उसकी सेना लोगों से डर चुकी है।

गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान?

पाकिस्तान में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक बनी हुई है। राजनीतिक टकराव, आतंकवादी हिंसा और सेना की बढ़ती भूमिका ने संकट को गंभीर बना दिया है। केंद्र सरकार और पीटीआई आमने सामने है। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के लिए सबसे अहम सवाल यही है कि क्या सरकार सुरक्षा संकट और राजनीतिक विरोध को एक साथ संभाल पाएगी। या एक बार फिर पाक में तख्तापलट होने जा रहा है?

भारत में क्यों मची हलचल?

पाकिस्तान में सरकार को लगातार संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ महंगाई तो दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ नाराजगी ने शहबाज शरीफ और उनकी सरकार को पूरी तरह से हिला कर रख गिया है। आलम यह है कि खैबर पख्तूनख्वा में सरकार को भंग करके आपातकाल लागू कर दिया गया है। भारत लगातार इसपर नजर रख रहा है, क्योंकि पड़ोसी मुल्क पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है। भारत को अस्थिर करने के लिए पाक कुछ भी सकता है। यही कारण है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क है।

यह भी पढ़े - Donald Trump नहीं भारत ने कराया रूस- यूक्रेन एनर्जी सीजफायर! Trump-Putin की सीक्रेट डील से हलचल तेज