Pakistan में हिंदू होना गुनाह? अपहरण-धर्मांतरण पर कब लगेगी लगाम? कंगाल मुल्क की काली करतूत उजागर
Pakistan: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर हिंदू और ईसाई समुदाय की लड़कियों के कथित अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन शादी के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं।
जिस पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली, राजनीतिक अस्थिरता और महंगाई पहले से ही बड़ी चुनौती हैं, वहां अल्पसंख्यक परिवारों की सुरक्षा का मुद्दा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। सवाल यह है कि आखिर पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों को सुरक्षा और न्याय कब मिलेगा?
हिंदू लड़कियों पर बढ़ रहे है अत्याचार
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 14 वर्षीय हिंदू लड़की बिंदिया कुमारी के कथित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की लड़कियों की असुरक्षित स्थिति को उजागर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सिबी से बिंदिया कुमारी का अपहरण कर लिया गया था और उसे सिंध ले जाया गया, जहाँ उसका धर्म परिवर्तन कराकर एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी कर दी गई।
कुमारी के परिवार का कहना है कि वह नाबालिग है, जबकि दूसरी तरफ दावा किया गया है कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया और शादी की। इस मामले ने पाकिस्तान में बच्चों की सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक गारंटियों को लागू करने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नाबालिग लड़कियों के मामले सबसे ज्यादा चिंताजनक
इन घटनाओं का एक गंभीर पहलू नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामले हैं। मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने ऐसे मामलों पर चिंता जताई है, जिनमें कम उम्र की लड़कियों के अपहरण, धर्म परिवर्तन और विवाह की शिकायतें सामने आई हैं।
यूरोपीय संघ की शरण एजेंसी (EUAA) की जून 2026 की पाकिस्तान रिपोर्ट में भी हिंदू और ईसाई समुदाय की लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह से जुड़े मामलों का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गरीबी, सामाजिक भेदभाव और कानूनी सहायता तक सीमित पहुंच के कारण पीड़ित परिवारों के लिए न्याय हासिल करना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़े - फिर दहला Strait of Hormuz, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़े पूरी रिपोर्ट