Pakistan: भुखमरी की कगार पर पहुंचा पड़ोसी मुल्क, आटे की कीमत 3 हजार रुपये के पार, पढ़े पूरी रिपोर्ट
Pakistan: पड़ोसी मुल्क की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। आलम यह है कि अब वहां भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। पाकिस्तान में आटे की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। आम लोगों को दो वक्त की रोटी तक नसीब हो रही है, दाल सब्जी तो छोड़ ही दीजिए।
दूसरी तरफ पाक सरकार आंख बंद करके सो रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पाक में रोटी प्याज नसीब होना अब किस्मत की बात होती जा रहा है। महंगाई की मार से पूरा आवाम त्रस्त है। चलिए आपको बताते है वहां के ताजा हालात
आटे की कीमत 3 हजार रूपये के पार
पाकिस्तान में खाने की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि 20 किलोग्राम आटे की कीमत 3000 के पार पहुंच चुकी है। आम बोलचाल में समझे तो अगर एक परिवार में 5 आदमी है और दिन में 2 किलो आटे की खपत है तो महीने में 40 किलोग्राम आटा लग जाएगा।
यानि सिर्फ आटा-आटा खरीदने के लिए पाक की आवाम को करीब 7 हजार रूपये देना होगा। जबकि 80 किलो मोटे आटे की कीमत 13200 रुपए पहुंच गई है। मुल्क में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
इस वजह से पाकिस्तान में बढ़ी महंगाई
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण पाकिस्तान में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। पेट्रोल -डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा प्याज और गेहूं की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।
जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो ट्रक, बस और दूसरे परिवहन का खर्च बढ़ता है। इसका असर सब्जी, अनाज और दूसरी वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने की लागत पर पड़ता है।
शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन
गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई के कारण पाकिस्तान की आवाम का गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा बलूचिस्तान में सरकार का विद्रोह जारी है। यहां कहना गलत नहीं होगा कि सरकार कई फ्रंट पर लड़ रही है। आने वाले समय में अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो पड़ोसी मुल्क में बड़ा विद्रोह देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े - Marco Rubio: 'परमाणु हथियार नहीं हो..' क्या पूरी तरह से बर्बाद हो गया ईरान? अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा दावा