Pakistan की आवाम से डरी शहबाज सरकार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के आदेश से खैबर पख्तूनख्वा में हलचल तेज
Pakistan: पाक की जनता लगातार शहबाज सरकार के खिलाफ किलेबंदी करने में लगी हुई है। इसी बीच अब पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल की घोषणा कर दी है। अब कई तरह की चर्चाएं शुरू होने लगी है कि क्या पाकिस्तान की आवाम शहबाज सरकार से डर गई है।
बता दें कि पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक हजारों की संख्या में सड़कों पर है। यही कारण है कि सरकार की तरफ से आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। आने वाले दिनों में पाक सरकार राज्यपाल को प्रांत का नियंत्रण दे सकती है।
पाकिस्तानी आवाम से डर गई शहबाज सरकार
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है और इमरान खान की PTI के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार की शक्तियां छीन ली हैं। सामने आ रही खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने गवर्नर शासन और आपातकालीन नियम लागू करने को मंज़ूरी दे दी है, जिससे मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनके मंत्रिमंडल के शासन करने का अधिकार खत्म हो गया है।
यह फैसला केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की आपातकालीन उपाय लागू करने की सिफारिश के बाद लिया गया है। इसमें बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला दिया गया है और प्रांतीय सरकार पर 'उग्रवाद' के खिलाफ लड़ाई में सहयोग न करने का आरोप लगाया गया है। साथ सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या पाकिस्तान की आवाम से शहबाज सरकार डर गई है?
इन कारणों से पाकिस्तान में बिगड़े हालात
पाकिस्तान में लगातार स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, एक तरफ महंगाई के कारण आवाम जरूरी चीजों के लिए तरस रही है। आटे की कीमत आसमान छू रही है। 20 किलो आटा 3 हजार रूपये के पार पहुंच चुका है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे है, साथ ही अन्य चीजें भी महंगी होती जा रही है।
दूसरी तरफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर है, जिसकी वजह से स्थिति लगातार स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। यही कारण है कि सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कई अन्य प्रांतों में भी सरकार आपातकाल लगा सकती है, जिससे आवाम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े - स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बदलेगा नाम! Donald Trump के ऐलान से सुगबुगाहट तेज, महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर गहराया संकट