Pakistan का एयर डिफेंस सिस्टम हुआ फेल! ड्रोन अटैक से निपटने के लिए बनाया यह सस्ता जुगाड़, जानें सबकुछ
Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी अजीबोगरीब चर्चाओं से खबरों में हमेशा बना रहता है। दरअसल सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमे ड्रोन हमलों से बचने के लिए पुलिस और सेना अब मछली पकड़ने वाले जाल का इस्तेमाल कर रही है।
जी हां आपने सही सुना, कंगला पाकिस्तान से क्या ही उम्मीद कर सकते है। वह सिर्फ भारत के साथ बड़े-बडे़ युद्ध की बाते कर सकता है। लेकिन असली सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है। चलिए आपको समझाते है कि क्या है पूरा मामला।
पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम हुआ फेल!
बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में 29 जुलाई को अंतिकयों ने घातक हमला किया था। बम से भरे ड्रोन ने पुलिस चौकी पर अटैक किया गया था। इस आतंकी हमले में 11 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। जानकारी के मुताबिक अभी तक में 15 से अधिक हमले हो चुके है। जिससे बचने के लिए यह सस्ता जुगाड़ अपनाया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है क्या पाक का ड्रोन सिस्टम खराब हो गया था। क्योंकि पुलिस, सेना की तरफ से मछली पकड़ने वाले जाली का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।
ड्रोन हमलों ने पाकिस्तान की बढ़ाई परेशानी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों को ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हंगू जिले में एक पुलिस चेकपोस्ट पर ड्रोन से हमला हुआ था। इसके बाद सुरक्षा के लिए ऊपर जाल लगाने का तरीका अपनाया गया।
पाक के इस हरकत से यह तो साफ हो गया है कि बड़ी-बड़ी धमकी देना वाला पड़ोसी मुल्क ड्रोन हमलों से बचने के लिए सस्ता जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहा है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में भी पाकिस्तान का ड्रोन सिस्टम फुस्स हो गया था।
यह भी पढ़े - US-Iran War: बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका! ईरान के खिलाफ यूएस ने उतारे अपने खूंखार सैनिक, जानें सबकुछ