टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Pakistan Crisis: एक नहीं, इतने टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर के नए प्लान से भारत सतर्क!

Anurag Kumar Tripathi · 26 नवम्बर 2026
Pakistan Crisis

Pakistan Crisis: पड़ोसी मुल्क में एक बार फिर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। मुल्ला मुनीर के नए फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक कंगाल मुल्क 1-2 नहीं कई प्रांतों में बंटने वाला है। बता दें कि अभी पाक 4 प्रांतों में बंटा हुआ है। सिंध, पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा। लेकिन अब खबर सामने आ रही है पाकिस्तान कई मुल्कों में बंटने वाला है।

हालांकि इस खबर के बाद पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने मुल्ला मुनीर को खुली धमकी दी है साफ शब्दों में कहा कि अगर ऐसा होता है कि सड़कों पर खून बहना तय है। आइए समझते है क्या है इसके मायने।

पाकिस्तान के हो जाएंगे इतने टुकड़े

बताते चले कि अभी पाकिस्तान प्रांतों में बंटा हुआ है। जिसमें सिंध, पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा शामिल है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि आसिम मुनीर इन प्रांतों के और टुकड़े कर सकता है। जानकारी के मुताबिक संभावित विभाजन के तहत सबसे बड़े प्रांत पंजाब को चार हिस्सों पोठोहार, पश्चिमी पंजाब, सरायकिस्तान और बहावलपुर में बांटने का विचार है।

वहीं, सिंध प्रांत को तीन टुकड़ों, कराची, मेहरान (हैदराबाद और आसपास का मध्य सिंध) और शेष ऊपरी सिंध में विभाजित करने की बात कही जा रही है।

इसी तरह, खैबर पख्तूनख्वा से हजारा को अलग कर दो प्रांत बनाने और अशांत बलूचिस्तान से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर को अलग प्रांत या संघीय क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इस्लामाबाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (AJK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भी पूर्ण प्रांत का दर्जा देने की चर्चा है।

पाक की सड़कों पर बहेगा खून

इस पूरे विवाद का सबसे तीखा विस्फोट सिंध प्रांत में हुआ है, जहां कराची को अलग प्रांत बनाने की अटकलों ने सिंधी अस्मिता को झकझोर दिया है। कराची पाकिस्तान की आर्थिक रीढ़ है, जो देश की जीडीपी में लगभग 20 प्रतिशत और बड़े पैमाने के विनिर्माण में 30 प्रतिशत का योगदान देता है। सिंध के लोगों और राजनीतिक नेतृत्व को लगता है कि कराची को अलग करना सिंध को आर्थिक रूप से पंगु बनाने और वहां की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदलने की साजिश है।

17 नवंबर 2026 को कराची प्रेस क्लब में एक अभूतपूर्व आक्रामक रुख अपनाते हुए पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने केंद्र और सैन्य प्रतिष्ठान को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “यदि ताकत के जोर पर सिंध को बांटने की कोशिश की गई, तो कराची, हैदराबाद और मीरपुरखास की सड़कों पर कचरा नहीं, बल्कि खून बहेगा।”

बिलावल ने 1980 और 1990 के दशक की उस भयावह जातीय हिंसा की याद दिलाई, जिसने कराची को सालों तक लहूलुहान रखा था। इस मामले में अब भारत भी सतर्क हो गया और लगातार नजर बनाकर रखे हुए है। यह तो साफ है कि आने वाले कुछ समय में स्थिति और खराब हो सकती है।

यह भी पढ़े - India-China Relations: एलएसी पर भारी टेंशन के बीच भारत-चीन के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक, पढ़े पूरी रिपोर्ट