व्यूअरशिप में गिरावट के बावजूद नहीं सुधरे मोहसिन नकवी! IPL 2027 के साथ होगा PSL का सीधा मुकाबला, जानें तारीखें
PSL 2027 Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को कन्फर्म किया कि पाकिस्तान सुपर लीग का 12वां सीजन 18 मार्च 2027 से शुरू होगा। इस साल पहली बार आठ टीमों वाला यह टूर्नामेंट अपने मौजूदा फॉर्म में ही जारी रहेगा। फाइनल 2 मई को होना है।
1 सितंबर को लंदन में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में टीमों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद फाइनल हुई इस विंडो में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग के साथ शेड्यूल क्लैश होगा। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे संकेत हैं कि इसका 20वां संस्करण मार्च के बीच में शुरू होगा।
PSL से नाम वापस ले लेते हैं खिलाड़ी
आईपीएल और पीएसएल के बीच अगर शेड्यूल क्लैश होता है तो इसका असर विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर पड़ सकता है। दरअसल, पिछले संस्करण में कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल में रिप्लेसमेंट प्लेयर्स के तौर पर साइन होने के लिए पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट से नाम वापस ले लिया था।
PSL 12 dates announced 🗓️March 18 - May 2, 2027 https://t.co/aiQBaMY3mk
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 8, 2026
इसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी शामिल थे, जिन्हें पहले क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने साइन किया था लेकिन बाद में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पीएसएल से नाम वापस ले लिया। इसके बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया।
ब्लेसिंग पर लगाया था दो साल का बैन
लाहौर कलंदर्स से साइन किए गए दसुन शनाका, राजस्थान रॉयल्स में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए। उनको सैम करेन की जगह लाया गया था। इसके अलावा जिम्बाब्वे के युवा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने अपना अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए। ब्लेसिंग को मुस्तफिजुर रहमान की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया था और इसके कारण मुजरबानी पर पीएसएल से दो साल का बैन लगा दिया गया।
पहली बार हुआ खिलाड़ियों का ऑक्शन
पाकिस्तान सुपर लीग में पहले सिर्फ ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता था, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर उन्होंने 2026 सीजन में एक बड़ा बदलाव किया और पहली बार ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा।
वहीं, पिछले सीजन पीएसएल का फाइनल मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें रिकॉर्ड 32,461 लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। 2027 सीजन के लिए विंडो अब लॉक हो गई है, इसके बाद कई अहम पड़ाव आएंगे, जिनमें डायरेक्ट साइनिंग, रिटेंशन, ट्रेड विंडो और प्लेयर ऑक्शन शामिल हैं।
पिछला सीजन सफल रहा- नकवी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तानी सरकार में गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि लीग पिछले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। पीएलएल 11 ने विश्व को दिखाया कि यह लीग क्यया कर सकती है। इसने पूरे देश का मनोरंजन किया।
साथ ही रिकॉर्ड दर्शक और रिकॉर्ड ब्रॉडकास्ट। हालांकि, भले ही नकवी पीएसएल की सफलता को बड़ा बता रहे हैं, लेकिन यह किसी से छिपा नहीं है कि पिछले सीजन मैचों के दौरान अधिकांश स्टेडियम खाली थे और कई मैच तो ऐसे हुए, जिनमें सिर्फ मैच आयोजित हो रहा था लेकिन प्रशंसक स्टेडियम नहीं पहुंचे।
पीएसएल में हिस्सा लेने वाली 8 टीमें:
पेशावर जल्मी, हैदराबाद किंग्समेन, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी.
ये भी पढ़ें- ‘युवा अच्छा कर रहे हैं…’ भुवी की वापसी पर सितांशु कोटक का चौंकाने वाला रिएक्शन, बयान ने मचाई हलचल