Pakistan Crisis: बलूचिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान की सैनिकों की बर्बरता, गृहयुद्ध की और बढ़ रहा कंगाल मुल्क
Pakistan Crisis: बलूचिस्तान के सुराब जिले में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में कम से कम दो महिलाएं (जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है) घायल हो गईं। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने गुरुवार को यह जानकारी दी और इस हमले को पूरे प्रांत में दी जा रही 'सामूहिक सजा' का ही एक हिस्सा बताया।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिक लगातार वहां की आवाम पर जुल्म कर रही है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
पाकिस्तान सैनिकों की बर्बरता
बलूच यकजेहती कमिटी (BYC) के अनुसार, बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने सुराब के हाजिका इलाके में गोले दागे, जिसमें एक बुजुर्ग महिला गुल बीबी और आठ साल की एक बच्ची घायल हो गईं।
BYC ने कहा, "हाजिका के लोगों के लिए इस तरह के हमले कोई नई बात नहीं हैं। उन्हें अपने रोजमर्रा के जीवन में लगातार छापेमारी, धमकियों और सैन्य अभियानों का सामना करना पड़ता है, जबकि उन्हें राज्य की अपनी सुरक्षा विफलताओं का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
बलूचों ने लगाए गंभीर आरोप
पूरे सुराब इलाके में डर का माहौल है। मंडोखेल, अनारी और सुरक में रहने वाले लोगों को पाकिस्तानी सेना की धमकियों और सैन्य अभियानों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका रोजमर्रा का जीवन जीना और भी मुश्किल हो गया है।"
संगठन ने आगे कहा, "सोलर पैनल तोड़ दिए जाते हैं, कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया जाता है, और परिवारों की आजीविका के साधन छिन जाते हैं। महिलाओं और बच्चों को परेशान और डराया-धमकाया जाता है, जिससे वे और भी असुरक्षित हो जाते हैं।
क्या गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा पाकिस्तान?
गौरतलब है कि पाकिस्तान में लगातार स्थिति चिंताजनक हो गई है। कई सरकार की बर्बरता तो कहीं पाकिस्तान सैनिकों की बर्बरता ने दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा है।
इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। साथ ही अब खबर आ रही है कि कंगाल मुल्क 4 प्रांतों की जगह अब 120 प्रांतों में बंटने वाला है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान गृहयुद्ध की और बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े - बांग्लादेश में तख्तापलट तय! पेंटागन के पूर्व अधिकारी Michael Rubin के बयान से मचा बवाल