Pakistan: बलूच लड़ाकों ने तोड़ी पाकिस्तानी आर्मी की कमर, कई सैनिकों की मौत ने उड़ाई मुल्ला मुनीर की नींद
Pakistan: स्थानीय मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के कच्छी जिले में एक ड्रोन हमले और सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
BRG के प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने एक बयान में कहा कि उनके समूह की ड्रोन यूनिट 'आमिर एयरो गार्डियंस' ने रविवार को कच्छी जिले के बाग इलाके में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के एक संयुक्त शिविर पर हमला किया। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने मुल्ला मुनीर की टेंशन बढ़ा दी है।
बलूच लड़ाकों के हमले से दहशत में पाकिस्तानी आर्मी
'द बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने दावा किया कि लगभग दो घंटे बाद, BRG ने कच्छी के बोलन इलाके में रॉकेट और अन्य भारी हथियारों से एक सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि इस हमले में चार जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए, जबकि सैन्य वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
BRG ने 30 अक्टूबर को अपनी ड्रोन युद्ध इकाई, 'आमिर एयरो गार्डियंस' के गठन की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि इस इकाई ने कच्छी जिले में पाकिस्तानी सेना के एक ठिकाने पर हमला किया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।
हाल के दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई ड्रोन हमले हुए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और BRG, दोनों ने ही अपनी-अपनी विशेष ड्रोन इकाइयों के जरिए इन हमलों को अंजाम देने का दावा किया है।
क्यों बढ़ी मुल्ला मुनीर की टेंशन
बलूचिस्तान में लगातार हो रहे हमले पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती बनते जा रहे हैं। सेना की चौकियों, काफिलों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के सामने इस विद्रोह को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती है।
हालांकि, बलूचिस्तान में संघर्ष का समाधान केवल सैन्य कार्रवाई से संभव होगा या इसके लिए राजनीतिक बातचीत और स्थानीय लोगों की मांगों पर ध्यान देना भी जरूरी होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बरकरार है और आने वाले दिनों में पाकिस्तान की सुरक्षा रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।
यह भी पढ़े - Bangladesh पर मंडराया आर्थिक संकट! वैश्विक बैंकों ने फेरा मुंह, क्या कंगाल होगा पड़ोसी देश?