Pakistan: बलूच लड़ाकों के आगे पाकिस्तानी सैनिकों का निकला दम, ताकत के मामले में आर्मी के छूटे पसीने
Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना और बलूच अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बीच संघर्ष लगातार सुर्खियों में है। अक्टूबर 2026 में संगठन ने कई हमलों का दावा किया है, जिनमें पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने और सैन्य वाहनों पर हमले की घटनाएं शामिल हैं।
हालांकि यह नया नहीं है, बीते कई महीनों से बलूच लड़ाके लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बना रहे है। यह कहना गलत नहीं है कि बलूचों के आगे सैनिकों की हवा निकल गई है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाला पाकिस्तान अपने ही सैनिकों को नहीं बचा पा रहा है।
BLA ने 12 दिनों में 34 हमलों का किया दावा
21 अक्टूबर 2026 को सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, BLA ने दावा किया कि उसने 9 से 20 अक्टूबर के बीच बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ 34 हमले किए।
संगठन के अनुसार, इन घटनाओं में 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और उसके छह लड़ाके भी मारे गए। BLA ने एक पाकिस्तानी सैनिक को पकड़ने का दावा भी किया है।
क्या पाकिस्तानी सेना के लिए बढ़ रही है चुनौती?
लगातार हमलों के दावे बताते हैं कि बलूचिस्तान में सुरक्षा की स्थिति पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बड़ी-बड़ी बाते करना वाला पाकिस्तान अपने सैनिकों को अपने ही लोगों से नहीं बचा पा रहा है। सोशल मीडिया पर बलूच लड़ाकों की तरफ से लगातार सोशल मीडिया पर हमले और ब्लास्ट के वीडियो शेयर किए जाते है।
ताकत के मामले में क्यों आगे है बलूच लड़ाके?
बलूच लड़ाके लगातार पाकिस्तान सैनिकों को निशाना बनाने में लगे हुए है। चलिए आपको बताते है कि बलूच लड़ाके इतने ताकतवर क्यों होते जा रहे है। बलूचिस्तान का विशाल और कई जगह दुर्गम भूभाग सुरक्षा बलों के लिए निगरानी और आवाजाही को चुनौतीपूर्ण बनाता है। स्थानीय इलाके की जानकारी रखने वाले लड़ाकों को इसका फायदा मिलता रहा है।
BLA जैसे संगठन सीधे पारंपरिक युद्ध लड़ने के बजाय छोटे, अचानक किए जाने वाले हमलों और घात लगाने जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं। इससे बड़ी सेना को भी लगातार सुरक्षा बल तैनात रखने पड़ते हैं।