Pakistan: बलूच लड़ाकों के हमले से पाकिस्तानी सैनिकों के उड़े तोते, ड्रोन के हमले के कई जवानों की मौत
Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सैनिकों की एक बार फिर पोल खुल गई है। बलूच लड़ाकों ने पाक सैनिकों के नाक में दम कर रखा है। लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसकी हवाई और ड्रोन युद्ध इकाई ने पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में चार अभियान चलाए, जिनमें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के छह जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
यह नया नहीं है इससे पहले भी लगातार बलूच सैनिकों को निशाना बना चुके है। अब सवाल उठ रहा है कि जो सैनिक बलूच से नहीं लड़ा पा रहे है वह भारतीय जवानों का कैसे सामने करेंगे।
बलूच लड़ाकों के हमले से कई सैनिकों की मौत
सोमवार को जारी एक बयान में, BLA के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा कि समूह की हवाई और ड्रोन युद्ध इकाई, "QAHR" ने पूरे प्रांत में कई अभियानों के ज़रिए पाकिस्तानी सेना के कैंपों, चौकियों और काफिलों को निशाना बनाया है।
उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मस्तुंग के कुर्दगैप इलाके में, BLA ने एक ड्रोन हमले के ज़रिए पाकिस्तानी सेना के काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाया।
यह अभियान समूह की खुफिया शाखा, "ज़िराब" से मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए।
BLA के आधिकारिक चैनल, 'हकल' ने इस हमले का एक मिनट 25 सेकंड का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उनकी ड्रोन इकाई "QAHR" को मस्तुंग के कुर्दगैप इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है।
ड्रोन हमले से मची अफरातफरी

यह भी पढ़े - US-Iran War टेंशन के बीच मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का ये विनाशकारी युद्धपोत, क्या शुरू होने वाला है महातांडव!