टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

84 बेटियां लापता, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से Pakistan में मचा हड़कंप!

Anurag Kumar Tripathi · 26 नवम्बर 2026
Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर हिंदू और ईसाई समुदाय की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सामने आए एक दावे के मुताबिक, महज 10 महीनों के भीतर अल्पसंख्यक समुदाय की 84 महिलाओं और लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण किया गया और उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। इस दावे ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है।

अल्पसंख्यक परिवारों की बढ़ती चिंता

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़ी महिलाओं के अपहरण, जबरन विवाह और धर्म परिवर्तन के आरोप समय-समय पर सामने आते रहे हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों का आरोप होता है कि उनकी बेटियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है और बाद में धर्म परिवर्तन तथा विवाह की घोषणा कर दी जाती है।

परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी बेटियों का पता लगाना और उन्हें कानूनी सहायता दिलाना होती है। कई मामलों में परिवार न्यायालयों और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते रहे हैं।

धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर सवाल

किसी भी व्यक्ति को अपनी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना उसके मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर यह जरूरी है कि ऐसे प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ितों की स्वतंत्र सहमति सुनिश्चित की जाए।

विशेषज्ञों के अनुसार, नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामलों में उम्र, सहमति और कानूनी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि यह नया नहीं है कई सालों से पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को निशाया बनाया जा रहा है। खासकर लड़कियों को।

यह भी पढ़े - Pakistan Crisis: बलूचिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान की सैनिकों की बर्बरता, गृहयुद्ध की और बढ़ रहा कंगाल मुल्क