टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

पहलगाम हमले का आरोपी हाशिम मूसा एनकाउंटर में ढेर, सेना-CRPF-जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में सफलता

MADHVI TANWAR · 30 सितम्बर 2026
jammu and kashmir

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शातिर आतंकी हाशिम मूसा को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर में तैनात CRPF ने कुर्ग, युसमर्ग क्षेत्र में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के अंतर्गत हुई है। अभी सुरक्षा के मद्देनजर सेना के जावानों ने इलाके को छावनी में तबदील कर दिया है। सेना का एक बड़ा दस्ता मौके पर मौजूद है।

सुरक्षाबल के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकी के कब्जे से हथियार व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस और सुरक्षाबल अन्य आतंकियों के छिपे होने के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी किए हुए है।

संयुक्त कार्रवाई में आतंकी ढेर

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले के पाल मैदान इलाके में आतंकी की मौजूदगी को लेकर खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन को चलाते हुए कोराग इलाके में पहुंची। आतंकी को सुरक्षा बलों की मौजूदगी की जैसे ही जानकारी मिली उसने तुरंत फायरिंग करना शुरु कर दिया।

इसके बाद सुरक्षा जवानों ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ ​​हाशिम मूसा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरक्षाबलों के दस्ते ने आतंकी के कब्जे से हथियार व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

 

अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों ने अभी गुरवेतकलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर होने के बाद क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकी दूधपथरी के जंगलों में मारा गया है। यह वहीं क्षेत्र है जो मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्से में आता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकी गंतिविधियों की सूचना को चुनौती की तरह लिया। जिसकी वजह से आज एक बड़ा आतंकी मारा गया। फिलहाल सुरक्षाबलों की एक टीम अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन को लगातार चला रही है।

 

यह भी पढ़ें:  PM मोदी की डिग्री विवाद में केजरीवाल को झटका, गुजरात HC ने खारिज की अर्जी