टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

BRICS समिट के बीच केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सरकार के विरोध में डूबा विपक्ष’

Pradeep Singh · 12 सितम्बर 2026
केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने BRICS समिट के बीच विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब किसी दूसरे देश का प्रतिनिधिमंडल भारत आता है तो वह देश का मेहमान होता है और उसका स्वागत करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

मौर्य ने कहा कि विदेशी मेहमानों के स्वागत के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई भेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब बात देश की होती है तो ऐसे राजनीतिक विभाजन नहीं होते।”

विपक्ष सरकार का विरोध करने में पूरी तरह डूबा

वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए मौर्य ने आरोप लगाया कि मौजूदा विपक्ष सरकार का विरोध करने में पूरी तरह डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से विपक्ष ऐसे मामलों में भी बयान दे रहा है, जहां इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

मौर्य की यह टिप्पणी 12-13 सितंबर को आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच आई है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” है।

झुग्गी बस्तियों को बैरिकेड्स से ढकने का विरोध

इससे पहले कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने BRICS समिट से पहले दिल्ली में झुग्गी बस्तियों और कम आय वाले इलाकों को बड़े पर्दों और अस्थायी बैरिकेड्स से ढकने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबी दूर करने के बजाय विदेशी मेहमानों से देश की सामाजिक-आर्थिक वास्तविकता छिपाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  'केंद्र कर रहा है भेदभाव...', बाढ़ संकट पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर बड़ा हमला