टीएनपी न्यूज़
होम / टेक
टेक

OPPO Reno 17 हुआ लॉन्च! जानें कौन सा वर्जन होगा ज्यादा बेहतर?

Geeta Sharma · 12 नवम्बर 2026
China में लॉन्च हुआ OPPO Reno 17!

Oppo Reno 17: अगर आप नया और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। Oppo जल्द ही अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में शानदार डिजाइन, तेज प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि नए फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लंबा बैटरी बैकअप भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Reno 17 सीरीज भारत में दिसंबर 2026 तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

दिसंबर में हो सकती है भारत में एंट्री

Oppo Reno 17 सीरीज में Reno 17, Reno 17c और Reno 17 Pro समेत तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। चीन में कंपनी इस सीरीज को नवंबर में पेश करने की तैयारी में है। वहीं, टिप्स्टर Gadgetsdata के अनुसार, भारतीय बाजार में दिसंबर तक इसकी एंट्री हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

प्रोसेसर और डिस्प्ले होगी खास

लीक्स के मुताबिक, Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4, Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 और Reno 17 Pro में Dimensity 8550 चिपसेट मिल सकता है। तीनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5 इंच और प्रो मॉडल में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।

8000mAh की दमदार बैटरी

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। Reno 17 में 8000mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है, जबकि Pro मॉडल में 7200mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

50MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन

Oppo Reno 17 सीरीज अपने शानदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ स्मार्टफोन बाजार में दस्तक दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, Reno 17 और Pro मॉडल में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा Snap Key बटन और IP69 रेटिंग भी इस सीरीज को खास बना सकते हैं। बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Oppo Reno 17 सीरीज यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स और भारतीय कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में घूमने की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, जन्नत से कम नहीं ये हिल स्टेशन!