राज्य
गुजरात में खाद्य सुरक्षा को लेकर ‘ऑपरेशन हेल्थ’ अभियान शुरू, ढाबों, रेस्टोरेंट और होटलों की होगी जांच
Ajit Kumar Singh · 19 नवम्बर 2026
Operation Health campaign launched
गांधीनगर: गुजरात सरकार ने लोगों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन हेल्थ’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे और प्रमुख स्टेट हाईवे पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की सघन जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
‘ऑपरेशन हेल्थ’ जांच अभियान का उद्देश्य शुद्ध-सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना
राज्य में ‘ऑपरेशन हेल्थ’ अभियान की जांच के दौरान रसोइयों और कर्मचारियों के लिए कैप, एप्रन और हैंड ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा। दरअसल, यह जांच संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेक की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस देने के साथ उनके लाइसेंस निलंबित या स्थायी रूप से रद्द भी किए जा सकते हैं। इसके साथ ही फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के जरिए मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की अहम बैठक
दरअसल, इस संदर्भ में गुजरात सरकार ने नागरिकों को शुद्ध, साफ और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में कड़े कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खाद्य उत्पादों की बिक्री में पारदर्शिता लाने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006' के तहत शुरू जांच अभियान
इस बैठक के दौरान, मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित सभी होटलों, रेस्तरां, हाईवे ढाबों और खाद्य सेवा से जुड़े प्रतिष्ठानों की सघन जांच करें मंत्री के निर्देशों के अनुसार, गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006' के तहत 19 नवंबर से पूरे राज्य में "ऑपरेशन हेल्थ" के नाम से एक विशेष जांच अभियान शुरू करेगा।
ये भी पढ़ें-बिहार में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ड्राई पोर्ट सुविधाओं का होगा विस्तार: CM सम्राट चौधरी