ओवैसी-चंद्रशेखर के डर से अखिलेश ने उतारे 4 मुस्लिम उम्मीदवार? राजभर ने कसा तीखा तंज
उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन ने राजनीति में हलचल तो तेज कर ही दी थी, वहीं सीधे तौर पर इस गठबंधन का बड़ा असर समाजवादी पार्टी पर देखने को मिला। क्योंकि चंद्रशेखर आजाद द्वारा दलित वोटर्स और औवैसी द्वारा मुस्लिम वोटर्स में सेंधमारी की प्रबल संभावना है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अब अखलिश के खिलाफ तीखे शब्दों में तंज कसने लगे है।
इसी बीच अब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, अखिलेश यादव ओवैसी और चंद्रशेखर से घबरा गए हैं, इसलिए उन्होंने पहली ही सूची में चार मुस्लिम उतार दिए। कहीं न कहीं इस बयान के सामने आने के बाद यह बात तो साफ है कि सपा के खेमे में आने वाले वोटर्स की सेंधमारी होना लाजमी है।
अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी
एक तरफ समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। जिसके बाद राजनीति गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से अखिलेश यादव पूरी तरह से घबरा चुके हैं।
यही वजह है कि अखिलेश यादव ने अपनी पहली सूची में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का ऐलान किया है। अब राजभर के इस बयान से यूपी की सियासत में कहीं न कहीं एक बार फिर मुस्लिम वोट बैंक और विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी है।
मुस्लिम उम्मीदवारों को लेकर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सूची को लेकर सवाल उठाते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश को ओवैसी और चंद्रशेखर की राजनीतिक चुनौती का एहसास हो गया है। इसी वजह से उन्होंने पहली ही सूची में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी।
राजनीति में तेज हुई बयानबाजी
UP में मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए इस समय राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला तेज हो चुका है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, AIMIM और आजाद समाज पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी घमासान तेज चल रहा है।
राजभर के इस बयान को इसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि,अखिलेश यादव की उम्मीदवार चयन रणनीति को लेकर सपा की ओर से इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है इस पर सभी की नजरें टीकी हुई है।
यह भी पढ़ें: 'वह मेरे गार्जियन हैं', बाबा रामदेव को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कह दी बड़ी बात