जेनसन हुआंग के दोबारा CEO बनते ही Nvidia का बड़ा कदम, 4 देशों को चिप सप्लाई बंद
Nvidia इन दिनों अपने अपनी कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी ज्यादा सुर्खियां बटौर चुकी है। ऐसे में अब ताजा जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि NVidia ने 4 देशों में अपनी स्पलाई बंद कर दी है। Nvidia ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया में AI चिप वाले सर्वर की सप्लाई रोकने को बंद करने का निर्देश दिया है। कंपनी द्वारा यह फैसला अमेरिका के नए एक्सपोर्ट नियमों के बाद लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य चीन की कंपनियों को दूसरे देशों के जरिए एडवांस AI चिप्स तक पहुंचने से रोकना है।
इन देशों में सप्लाई बंद
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, Dell और Supermicro जैसे पार्टनर्स ने भी इन 4 देशों के ग्राहकों को बताया है कि फिलहाल उनके ऑर्डर की स्पलाई को बंद किया जा रहा है। हालांकि यह रोक अस्थायी है या फिर लंबे समय तक चलेगी इसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है। नए नियमों के अंतर्गत मलेशिया सिंगापुर थाईलैंड और इंडोनेशिया में फिलहाल कंपनी अपनी चीप स्पलाई बंद करने का निर्देश जारी कर चुकी है।
एशियाई क्लाउड प्रोवाइडर्स को 90 दिन का समय
नए नियमों की माने तो इन देशों में हाई-एंड AI चिप्स भेजने के लिए एक्सपोर्ट लाइसेंस जरूरी किया गया है। इसे साथ ही एशियाई क्लाउड प्रोवाइडर्स को 90 दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें साबित करना होगा कि उनकी सेवाएं प्रतिबंधित कंपनियों तक नहीं पहुंचे।
जेन्सन हुआंग को फिर से CEO के पद पर बहाल किया
यह बड़ा फैसला उस समय लिया गया है। जब 23 नवंबर को जेन्सन हुआंग को फिर से CEO के पद पर बहाल किया गया। इससे पहले अमेरिका ने चीन को सीधे AI चिप्स की सप्लाई पर भी सख्ती दिखाई थी। फिलहाल अमेरिका चीन को AI क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रहा है।