जेनसन हुआंग के अफेयर की खबरों के बीच Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर पार
एक तरफ जहां बीते दिनों दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के अफेयर के खुलासे को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे, तो वहीं दूसरी तरफ इसी चिप निर्माता कंपनी ने अपने तिमाही बिक्री में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पहली बार एक तिमाही में 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए 115.8 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग ने कंपनी की कमाई को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यह पहली बार है जब कंपनी का तिमाही राजस्व 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 103% अधिक है और वॉल स्ट्रीट के लगभग 109 अरब डॉलर के अनुमान से काफी बेहतर रहा।
दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल
पूर्व CEO जेनसन हुआंग को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पद से हटाए जाने के बाद उनके एक और महिला कर्मचारी के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आई है, इससे पहले भी उनके दो कथित एक्स्ट्र मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आई थीं। दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Nvidia को मिलता दिखाई दे रहा है।
अपनी तीसरी तिमाही में बनाया रिकॉर्ड
कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। Nvidia ने वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में 115.8 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है। कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी एक तिमाही की बिक्री 100 अरब डॉलर के पार पहुंची है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का राजस्व 103 प्रतिशत बढ़ा है।
Nvidia की कमाई में कितना हुआ इजाफा?
Nvidia की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी वित्तीय नतीजों के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 115.8 अरब डॉलर रहा। पिछली तिमाही में कंपनी ने 96.2 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया था।
यानी एक तिमाही में ही कंपनी की कमाई में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में भी जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इस तिमाही में Nvidia का GAAP नेट इनकम 65.3 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 31.9 अरब डॉलर था।
AI चिप की मांग ने बदली Nvidia की किस्मत
Nvidia की इस रिकॉर्ड कमाई के पीछे सबसे बड़ी वजह AI चिप की बढ़ती मांग है। दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां अपने डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही हैं। AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए शक्तिशाली GPU की जरूरत होती है। Nvidia इसी क्षेत्र में प्रमुख चिप निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी के डेटा सेंटर कारोबार ने तीसरी तिमाही में 107.6 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया। यह पिछले साल की समान अवधि से 110 प्रतिशत ज्यादा है।
चौथी तिमाही में 130 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान
Nvidia ने आने वाली चौथी तिमाही के लिए भी मजबूत अनुमान जारी किया है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में उसका राजस्व करीब 130 अरब डॉलर रह सकता है। कंपनी ने इस अनुमान में 3 प्रतिशत ऊपर या नीचे की गुंजाइश रखी है। यह आंकड़ा बताता है कि AI कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर की मांग अभी भी कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ा रही है।
Vera Rubin चिप प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
Nvidia ने अपनी नई Vera Rubin NVL72 कंप्यूटिंग प्रणाली की शिपिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार, यह उसके इतिहास में सबसे तेज उत्पाद लॉन्च और उत्पादन विस्तार में से एक है। इस नई तकनीक का उद्देश्य AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए अधिक शक्तिशाली कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराना है। Google Cloud, Microsoft Azure और Oracle Cloud जैसे बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म भी Nvidia की नई तकनीक को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में शामिल कर रहे हैं।
क्या Nvidia की बढ़ती कमाई जारी रहेगी?
AI के क्षेत्र में बढ़ते निवेश से Nvidia को आने वाले समय में भी फायदा मिल सकता है। हालांकि, कंपनी के सामने प्रतिस्पर्धा, चीन को चिप निर्यात पर प्रतिबंध और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च जैसी चुनौतियां भी हैं।
इसके अलावा निवेशकों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि बड़ी टेक कंपनियां AI पर किए जा रहे भारी निवेश से कितना वास्तविक कारोबार और मुनाफा कमा पाती हैं। फिलहाल Nvidia के ताजा नतीजे बताते हैं कि AI चिप बाजार में मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी का 115.8 अरब डॉलर का तिमाही राजस्व टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी मर्डर केस में BJP नेता के नार्को टेस्ट की मांग, क्या कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगालेगी पुलिस?