टीएनपी न्यूज़
होम / शिक्षा
शिक्षा

NTA AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में एडमिशन का सुनहरा मौका, जानें अप्लाई, रजिस्ट्रेशन एवं एग्जाम का पूरा शेड्यूल

Ajit Kumar Singh · 8 नवम्बर 2026
Sainik School Admission 2027

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को शुरू कर दिया है। अभिभावक इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 02 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने के लिए अभिभावकों को 06 से 09 दिसंबर, 2026 तक का मौका दिया जाएगा।

AISSEE 2027 की इस दिन होगी परीक्षा

NTA के अनुसार, AISSEE 2027 का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। हालांकि परीक्षा से पहले एनटीए द्वारा सिटी स्लिप भी जारी की जाएगी। सिटी स्लिप की मदद से अभिभावक यह जांच सकते हैं कि उनके बच्चे का एग्जाम सेंटर इस शहर में है। सिटी स्लिप 11 जनवरी और एडमिट कार्ड की घोषणा 25 जनवरी, 2027 को की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई और कितनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) के लिए वे अभिभावक आवेदन करने के पात्र होंगे, जो अपने बच्चे का दाखिला कक्षा 6 और कक्षा 9 में करवाना चाहते हैं। इसके साथ ही कक्षा 6 और 9 की प्रवेश-परीक्षा में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित कैटेगरी जैसे जनरल और ओबीसी छात्रों के लिए 850 रुपये और एससी एवं एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित है।

क्या होगा एग्जाम पैटर्न और शिफ्ट

कक्षा 6 की प्रवेश-परीक्षा में छात्रों से 300 अंकों के 125 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल और कक्षा 9 की प्रवेश-परीक्षा में छात्रों से 400 अंकों के 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। कक्षा 6 की परीक्षा 150 मिनट के लिए और कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें-अमित शाह के बयान पर पोन्नम प्रभाकर का पलटवार, BJP को दी खुली बहस की चुनौती