देश
NPPA का बड़ा फैसला: 137 कैंसर की दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी के दिए निर्देश
Ajit Kumar Singh · 13 नवम्बर 2026
nppa, anti cancer drugs
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों पर सख्ती बढ़ा दी है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने इन दवाओं पर लागू ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन (TMR) की निगरानी के निर्देश दिए हैं। NPPA ने 17 अक्टूबर 2026 को 137 गैर-अनुसूचित एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तय किया था। संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं।
2013 के प्रावधानों के तहत अधिक कीमत वसूलने पर होगी सख्त कार्यवाही
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने दवा कंपनियों, डीलरों, रिटेलर्स, स्टॉकिस्ट, अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों को नई कीमतों का पालन करने तथा अपनी दुकानों और वेबसाइटों पर संशोधित मूल्य सूची प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर्स (SDCs) को मैन्युफैक्चरर्स, डीलर्स, हॉस्पिटल्स और मेडिकल इंस्टीट्यूशन्स द्वारा कंप्लायंस पर सख्ती से नज़र रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह पक्का हो सके कि बदले हुए MRPs का फायदा मरीजों को मिले। किसी भी उल्लंघन पर डीपीसीओ, 2013 के प्रावधानों के तहत अधिक कीमत वसूलने की कार्यवाही हो सकती है।
17 अक्टूबर के गजट ऑर्डर के ज़रिए TMR को दिए निगरानी के निर्देश
अब इसे लेकर राज्य औषधि नियंत्रकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दवाओं की कीमतों में हुई कटौती का पूरा लाभ मरीजों तक पहुंचे। नियमों का उल्लंघन करने और निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने पर (Drugs Prices Control) Order, 2013 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसे 17 अक्टूबर 2026 के गजट ऑर्डर के ज़रिए नोटिफाई किया गया है और इसकी बदली हुई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। केमिकल्स और फर्टिलाइज़र मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, कंपनियों से 11 नवंबर 2026 तक मिले सबमिशन के आधार पर लेटेस्ट बदली हुई प्राइस लिस्ट NPPA वेबसाइट और फार्मा सही दाम ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें-TB के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, WHO की रिपोर्ट; 38 प्रतिशत मौतों की कमी: जेपी नड्डा