पुतिन के भारत आने से बदलेंगे भारत-रूस के रिश्ते? रूसी पत्रकार ने जताई बड़ी उम्मीद
नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 18वें BRICS Summit में भारत आने को लेकर रूस न्यूज़ की एडिटर-इन-चीफ एकातेरिना नाडोल्स्काया ने भारत-रूस संबंधों में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि पुतिन की मौजूदगी से दोनों देशों के बीच आर्थिक, बैंकिंग और सांस्कृतिक सहयोग को नई गति मिल सकती है।
अब पुतिन भारत आ गए हैं
नाडोल्स्काया ने कहा कि वह तीन साल पहले G20 Summit के दौरान भारत आई थीं। उस समय कई देशों के प्रतिनिधि उनसे पूछते थे कि व्लादिमीर पुतिन भारत क्यों नहीं आए। उन्होंने कहा, “अब पुतिन भारत आ गए हैं।”
उन्होंने उम्मीद जताई कि BRICS Summit के बाद भारत और रूस के बीच बैंकिंग व्यवस्था, व्यापार भुगतान प्रणाली और आर्थिक साझेदारी में तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत होने की बात कही।
सेंट पीटर्सबर्ग आने का न्योता
नाडोल्स्काया ने रूस में भारतीय संस्कृति, डांस और खाने की लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उन्होंने भारतीयों को सेंट पीटर्सबर्ग आने का न्योता देते हुए कहा कि रूस में भारतीय लोगों को काफी पसंद किया जाता है।
गौरतलब है कि 12-13 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS Summit नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत BRICS देशों के नेता शामिल हुए हैं।
सम्मेलन में New Delhi Declaration 2026 को सभी सदस्य देशों की सहमति से मंजूरी दी गई। घोषणा पत्र में बहुपक्षवाद को मजबूत करने, वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और विकासशील देशों की अधिक भागीदारी पर जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘PM मोदी चीन से कहें कि हमारी जमीन वापस करे’, BRICS समिट के बीच संजय राउत का बड़ा बयान