टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Nostradamus की डरावनी भविष्यवाणी! 2027 में क्या होने वाला है? भारत में महासंकट

Anurag Kumar Tripathi · 29 अक्टूबर 2026
Nostradamus

Nostradamus: आप, मैं हर कोई जानना चाहता है कि हमारे भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, क्या अच्छा होने वाला है और क्या बुरा होने वाला है। इसी बीच मशहूर अमेरिकी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने दुनिया के कई देशों में खलबली मचा दी है। दरअसल जॉन होग पिछले 40 वर्षों से फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की लिखी बातों का अध्ययन करने का दावा करते हैं।

इसी बीच उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में चेतावनी दी है कि आने वाले 15 महीने दुनिया के लिए एक अभिशाप साबित हो सकते है। इस दौरान परमाणु हमला, आर्थिक संकट और बड़े युद्ध जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आईए समझते है कि आने वाले महीनों में भारत समेत दुनिया के देशों पर क्या असर पड़े सकता है।

क्या कहती है Nostradamus की भविष्यवाणी?

अमेरिकी मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 2027 और आने वाले 15 महीने विनाशकारी होने जा रहे है। दावा है कि इस दौरान परमाणु हमले हो सकते है। इसके साथ ही धीरे-धीरे अमेरिका कमजोर पड़ सकता है। भविष्यवक्ता ने रूस और नाटो देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी चिंता जताई है।

उनका दावा है कि यूक्रेन युद्ध में यूरोपीय देशों के सीधे हस्तक्षेप से रूस की जवाबी कार्रवाई तेज हो सकती है और हालात परमाणु संघर्ष तक पहुंच सकते हैं। उनकी भविष्यवाणियों में एक दीर्घकालिक संघर्ष भी शामिल है जो पश्चिमी एशिया के ऊर्जा उद्योगों को तबाह कर सकता है और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक गंभीर आर्थिक संकट ला सकता है।

भारत पर क्या हो सकता है असर?

दुनियाभर में चल रहे संघर्ष से भारत भी अछूता नहीं है। देश में महंगाई संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। स्थिति ऐसी ही रहती है तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते है। खुदरा महंगाई में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां तक कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बयान में कहा था कि दुनियाभर में खाद्य संकट गहरा सकता है।

कितनी सच हो सकती है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?

कई देशों के बीच लगातार युद्ध जारी है। डोनाल्ड ट्रंप परमाणु हमले की धमकी दे रहे है। इसके अलावा कई देशों में एनर्जी संकट पैदा हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे है। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

अगर पूरी भविष्यवाणी को समझे तो कुछ ऐसी स्थिति दिखनी शुरू हो गई है। हालांकि इस भविष्यवाणी की टीएनपी न्यूज पुष्टि नहीं करता है, लेकिन जैसी स्थिति दिख रही है, स्थिति काफी चिंताजनक नजर आ रही है। अब देखना होगा कि 2027 में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कितनी सटीक बैठती है।

 यह भी पढ़े - US-Iran War का फाइनल चैप्टर शुरू! सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बयान से अमेरिका तक मची हलचल, जानें सबकुछ