टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

CJP प्रदर्शन से पहले नोएडा में अलर्ट, धारा 163 लागू; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

MADHVI TANWAR · 10 अक्टूबर 2026
नोएडा

नोएडा: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पूर्व धारा 144) लागू कर दी है। पुलिस मुख्यालय, गौतम बुद्ध नगर ने इसे लेकर प्रेस नोट जारी किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची (Electoral rolls) के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

पुलिस बल तैनात

अगले आदेश तक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं तथा मेट्रो और यातायात पर भी एहतियाती पाबंदियां व एडवाइजरी जारी की गई हैं।

अगले आदेश तक लागू

प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 (144 पूर्व में) को (नोएडा) गौतम बुद्ध नगर पुलिस मुख्यालय द्वारा 10.10.2026 से 20.10.2026 तक लागू करने का निर्देश दिया गया है। जैसे ही स्थिति में सुधार होगा इसे लेकर बदलाव संभव है।