अब पुरानी चैट दोबारा भेजने की जरूरत नहीं, Claude AI में आया ये खास फीचर
AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय कई बार एक ही परेशानी आती है। बातचीत जितनी लंबी होती जाती है, AI को पुराने निर्देश और बातचीत याद दिलाने के लिए उतना ही ज्यादा डेटा भेजना पड़ता है। इससे न सिर्फ API रिक्वेस्ट बड़ी हो जाती हैं, बल्कि जवाब मिलने में भी ज्यादा समय लग सकता है. इसी समस्या को दूर करने के लिए Anthropic ने Claude Platform पर एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Message Threads है।
यह फीचर फिलहाल पब्लिक बीटा में उपलब्ध है। इसकी मदद से डेवलपर्स को हर बार AI के साथ हुई पूरी बातचीत दोबारा भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे पुरानी चैट को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करते हुए सिर्फ नया मैसेज भेजकर बातचीत आगे बढ़ा सकेंगे। इससे लंबे समय तक काम करने वाले AI एजेंट्स की स्पीड बेहतर हो सकती है।
क्या है Claude का Message Threads फीचर?
Anthropic ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए इस नए फीचर की जानकारी दी है। Message Threads को खास तौर पर ऐसे AI एजेंट्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें लगातार कई मैसेज भेजने और पुराने निर्देशों के आधार पर काम करने की जरूरत होती है। अब तक डेवलपर्स को हर नई API रिक्वेस्ट के साथ पिछली बातचीत का पूरा रिकॉर्ड भेजना पड़ता था। इससे बार-बार एक ही जानकारी भेजी जाती थी और प्रोसेस में ज्यादा समय लग सकता था।
Message Threads आने के बाद यह तरीका आसान हो गया है। अब डेवलपर्स पिछली बातचीत के जवाब की ID और नया मैसेज भेजकर उसी सेशन को आगे बढ़ा सकते हैं इससे Claude को समझ आ जाता है कि बातचीत कहां से जारी रखनी है।
कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं यह फीचर?
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए डेवलपर्स को Messages API रिक्वेस्ट में Thread पैरामीटर जोड़ना होगा। शुरुआत में एक बार पूरी बातचीत भेजकर नया थ्रेड बनाना होगा. इसके बाद आने वाली रिक्वेस्ट में केवल नया मैसेज और पिछले जवाब की ID देनी होगी। इस तरह हर बार पुराने मैसेज का पूरा डेटा भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इस सुविधा के साथ एक समय सीमा भी जुड़ी हुई है।
Anthropic के मुताबिक, थ्रेड से जुड़ी बातचीत की जानकारी रिक्वेस्ट के बीच कुछ समय के लिए मेमोरी में रखी जाती है। आखिरी रिक्वेस्ट के पांच मिनट बाद थ्रेड अपने आप खत्म हो जाता है। अगर पांच मिनट तक कोई नई रिक्वेस्ट नहीं आती है, तो डेवलपर को बातचीत आगे बढ़ाने के लिए पुराना कॉन्टेक्स्ट दोबारा भेजना होगा।
किन कामों में ज्यादा उपयोगी होगा Message Threads?
यह फीचर खासतौर पर उन कामों में मददगार साबित हो सकता है, जहां AI को लगातार एक ही टास्क पर काम करना पड़ता है।
कोडिंग एजेंट्स: ऐसे AI टूल्स जो लंबे समय तक कोड लिखने, गलतियां सुधारने और प्रोजेक्ट पूरा करने का काम करते हैं।
कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले AI एजेंट्स: ऐसे एजेंट्स जो कंप्यूटर पर अलग-अलग काम करते हैं और उन्हें पुराने निर्देशों की जरूरत पड़ती है।
डॉक्यूमेंट और इमेज वर्कफ्लो: ऐसे काम जिनमें AI को कई चरणों में फाइलों, तस्वीरों और दूसरे डेटा को समझना होता है।
यह सुविधा सिर्फ Claude Platform तक सीमित नहीं है। इसे AWS, Microsoft Foundry और Google Cloud पर Anthropic द्वारा मैनेज किए जाने वाले Claude मॉडल्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Google Search में बड़ा बदलाव! कुछ यूजर्स के लिए गायब हुआ AI Mode का बटन, जानिए क्या है वजह
35 फीसदी तक कम हो सकती है जवाब मिलने की देरी
Anthropic का दावा है कि Message Threads की मदद से बड़े और लंबे AI सेशन में रिस्पॉन्स टाइम को कम किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, Claude Code के ज्यादातर यूजर्स के लिए यह फीचर पहले से ही डिफॉल्ट रूप से चालू है। Anthropic ने बताया कि 5 लाख से 10 लाख टोकन वाले मैसेज में इस फीचर के इस्तेमाल से औसत रिस्पॉन्स लेटेंसी में करीब 35 फीसदी तक की कमी देखने को मिली है।