Nitin Nabin: नितिन नवीन ने दी PM मोदी को 76वें जन्मदिन की शुभकामनाएं
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश के 140 करोड़ नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का सर्वमान्य और सर्वप्रिय नेता बताया।
राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 17, 2026
‘Nation First’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं,… pic.twitter.com/eGc7ejzrN5
विपक्ष पर तीखा हमला
अपने संबोधन में नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष केवल राजनीति और जनविरोधी अभियानों में व्यस्त था, तब भाजपा ने समाज को एकजुट करने और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया।
BRICS सम्मेलन का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा था, तब विपक्ष सिर्फ मेन्यू कार्ड देखने में लगा हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश को बांटने वाले ताकतों के साथ खड़े रहते हैं, वे आज देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं।
CM Sukhu meets Manohar Lal: CM सुक्खू ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात, हिमाचल के बिजली मुद्दों पर हुई मंथन
इंदौर में 'स्वामित्व योजना' का शुभारंभ
इंदौर प्रवास के दौरान नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने योजना के लाभार्थियों को मुफ्त भूमि स्वामी अभिलेख (रजिस्ट्री) के दस्तावेज सौंपे।
क्या है स्वामित्व योजना?
स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने की एक क्रांतिकारी पहल है। इसके तहत गांवों की आबादी वाली भूमि का आधुनिक ड्रोन तकनीक से सर्वे किया जाता है और संपत्तियों का सटीक नक्शा व डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होता है। रिकॉर्ड के आधार पर राज्य सरकार पात्र नागरिकों को उनकी संपत्ति की पंजीकृत डीड सौंप रही है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने हितग्राहियों से स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क न लेने का ऐतिहासिक फैसला किया है, जिसका पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार खुद वहन कर रही है।
ये भी पढ़ें: PM Modi के 76वें जन्मदिन पर चाय वाले का तोहफा, मुफ्त बांटी 76 कप चाय!
Reported By: एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती