टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

नितिन नबीन ने विपक्ष पर कसा तंज: मनगढ़ंत झूठ बनाती है कांग्रेस

MADHVI TANWAR · 27 सितम्बर 2026
नितिन नबीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट कर SIR के मामले में कांग्रेस पर तंज कसा है। चुनाव आयोग ने साफ़ कर दिया है कि SIR से जुड़ा हर फ़ैसला पूरे आयोग ने सर्वसम्मति से लिया था। फिर भी, कांग्रेस ने एक मनगढ़ंत झूठ के आधार पर आरोप लगाए।

विपक्ष का सच हुआ उजागर

SIR के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष का सच एक बार फिर सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने साफ़ कर दिया कि SIR से जुड़ा हर फ़ैसला पूरे आयोग ने सर्वसम्मति से लिया था।
फिर भी, कांग्रेस ने एक मनगढ़ंत झूठ के आधार पर आरोप लगाए और हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया। उनका दोहरापन साफ़ दिखता है।

जब जनता का फैसला खिलाफ जाता है तो...

उन्होंने कहा जब यही चुनावी प्रक्रिया कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जीत दिलाती है - जैसे केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में - तो वे इसकी विश्वसनीयता को तुरंत मान लेते हैं। लेकिन जब दूसरी जगहों पर जनता का फ़ैसला उनके ख़िलाफ़ जाता है, तो वे उन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं जो चुनाव कराती हैं।

दुर्भावनापूर्ण प्रचार का लिया सहारा

लोकतंत्र का सम्मान चुनिंदा तरीक़े से नहीं किया जा सकता। जीत और हार लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन सम्मानित संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए दुर्भावनापूर्ण प्रचार का सहारा लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ईमानदारी से जवाब देना


जिन लोगों ने राजनीतिक अस्तित्व बनाए रखने के लिए बार-बार भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमज़ोर किया है, उन्हें देश के सामने ईमानदारी से जवाब देना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।