Mobile Screen Damage: रात की फोन स्क्रॉलिंग बर्बाद कर रही है आपकी आँखें! जानें कैसे?
Mobile Screen Damage: आजकल लोग मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिता देते है। लोग अक्सर अपना मूड फ्रेश करने के लिए फोन पर रील स्क्रोल करते रहते है। यहां तक जब रात को तोड़ा समय मिलता है तो, फोन पर नोटिफ़िकेशन देख लेते है। ऐसा करना गलत भी नहीं है, लेकिन जब फोन देखने की प्रक्रिया ज्यादा हो तो आपकी आंखों पर गंभीर असर पड़ता है। आइए जानकते है कैसे?
रात भर जागने से क्या होता है?
हमने रात भर जागना नॉर्मल कर दिया है। जिसका असर हमारे नींद पर भी पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ इस बात पर कम ध्यान दिया जाता है कि ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने से आंख की सतह पर क्या असर पड़ता है।
डार्क-मोड ट्रैप
अंधेरे कमरे में फोन का उपयोग करना आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक है। जब आप पूरी तरह अंधेरे में फोन चलाते हैं, तो पुतलियां अधिक रोशनी खींचने के लिए फैल जाती हैं। डार्क बैकग्राउंड पर चमकने वाला टेक्स्ट आंखों पर गहरा कंट्रास्ट शॉक डालता है, जिससे थकान और खिंचाव बढ़ जाता है।
हर समय रहती है थकान? डाइट में शामिल करें ये 5 मैग्नीशियम रिच फूड्स
नींद और ड्राई आई पर असर
देर रात स्क्रॉल करने से मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव कम होता है, जिससे स्लीप-साइकिल पीछे खिसक जाती है और नींद हल्की व बिखरी हुई हो जाती है।
स्क्रीन देखने के दौरान पलकें झपकने की दर एक तिहाई तक कम हो जाती है। पलकें पूरी तरह न मिलने से 'मेइबोमियन ग्लैंड्स' पर दबाव नहीं पड़ता, जिससे तेल का रिसाव रुक जाता है और आंसू तेजी से उड़ने लगते हैं। यह स्थिति क्रोनिक ड्राई आई और आंखों में किरकिरी व भारीपन का खतरा लगभग दोगुना कर देती है।
कन्वर्जेंस थकान और सिरदर्द
चेहरे के बेहद करीब (10-12 इंच) फोन रखने पर आंखों की पुतलियों को एक जगह टिके रहने और लेंस को फोकस करने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। इसे कन्वर्जेंस थकान कहते हैं। लंबे समय तक ऐसा होने से आंखों की मसल्स में ऐंठन होने लगती है, जो माथे और कनपटियों पर सिरदर्द के रूप में महसूस होती है।
आंखों की सुरक्षा के आसान उपाय
कभी भी पूरी तरह अंधेरे कमरे में फोन न चलाएं; हल्की लाइट जरूर जलाएं और नाइट मोड चालू रखें।
हर 20 मिनट के बाद, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें।
टियर फिल्म को रीसेट करने के लिए जानबूझकर पूरी तरह पलकें झपकाएं।
यदि समस्या गंभीर हो या धुंधलापन व दर्द बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का मौका! ECIL में आई 310 अप्रेंटिस सीटों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Disclaimer: यह खबर मात्र जानकारी के लिए प्रदान किया गया है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशान है तो , अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।