टीएनपी न्यूज़
होम / स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

नाइट शिफ्ट करने से होती है दिल की बीमारी! सेहत को न करें नजरअंदाज

Geeta Sharma · 24 नवम्बर 2026
नाइट शिफ्ट करने से होती है दिल की बीमारी!

Night Shift Effects on Heart Health: आज के समय में आईटी कंपनियों, कॉल सेंटर, अस्पतालों और फैक्ट्रियों में बड़ी संख्या में लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं। शुरुआत में रातभर जागकर काम करना सामान्य लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना आपकी सेहत, खासकर दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। एक नई रिसर्च में नियमित नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल की संरचना में कुछ बदलाव देखे गए हैं।

रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

एक नई स्टडी में 42,671 लोगों के स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें 1,322 लोग नियमित नाइट शिफ्ट में काम करते थे। हार्ट MRI से पता चला कि नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल के मुख्य पंपिंग चैंबर की दीवारें थोड़ी मोटी थीं और कुछ चैंबर का आकार छोटा था। हालांकि, दिल की पंपिंग क्षमता यानी इजेक्शन फ्रैक्शन में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं मिला।

शरीर की जैविक घड़ी होती है प्रभावित

दरअसल, हमारा शरीर एक प्राकृतिक जैविक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम के अनुसार काम करता है। रात में जागने और दिन में सोने से यह संतुलन बिगड़ सकता है। इसका असर ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और शरीर में सूजन की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। लंबे समय तक यह स्थिति दिल की सेहत के लिए जोखिम बढ़ा सकती है।

नाइट शिफ्ट में ऐसे रखें दिल का ख्याल

1. रोजाना पर्याप्त और अच्छी नींद लें।
2. सोने और जागने का समय नियमित रखें।
3. डाइट में फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।
4. रोजाना टहलें और शारीरिक गतिविधियां करें।
5. वजन को नियंत्रित रखें।
6. समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं।

सेहत को न करें नजरअंदाज

याद रखें, नाइट शिफ्ट करना अपने आप में दिल की बीमारी होने का प्रमाण नहीं है, लेकिन लंबे समय तक अनियमित दिनचर्या को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए काम के साथ अपनी नींद, खानपान और दिल की सेहत का भी पूरा ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें: सचिव जी और रिंकी की हुई शादी! पंचायत 5 में होगा बड़ा धमाका