निक जोनास का खास अंदाज, प्रियंका चोपड़ा को दिया बर्थडे सेलिब्रेशन का क्रेडिट
मुंबई : हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनास ने अपने बर्थडे के खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। निक ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को थैंक यू देते हुए कहा कि उनकी वजह से पूरा बर्थडे वीक काफी खास और “परफेक्ट” रहा।
निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों का एक कैरसेल शेयर किया, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और परिवार के साथ घंटों नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के लिए खास मैसेज लिखे
पोस्ट शेयर करते हुए निक ने लिखा, “A perfect birthday week thanks to my @priyankachopra.”
तस्वीरों में निक और प्रियंका परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे और गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को कपल का यह फैमिली टाइम काफी पसंद आ रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Nick Jonas (@nickjonas)
प्रियंका ने भी खास अंदाज में दी थी शुभकामनाएं
निक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज में विश किया था। उन्होंने निक को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी और बाद में उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं।
प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया था और लिखा था कि निक उनके परिवार के सपनों को हर दिन पूरा करते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka (@priyankachopra)
2018 में हुई थी शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर करता रहता है।
‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करती प्रियंका
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अभिनेता महेश बाबू भी हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: भक्ति और विचारों की प्रेरणादायक गाथा, 'रैदास - एक विचार' का पहला पोस्टर जारी