टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

अगले 7 घंटे में 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट: 80 की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अपडेट

MADHVI TANWAR · 18 नवम्बर 2026
मौसम

देश में मानसून विदा ले चुका है। लेकिन जाते-जाते दक्षिण भारत के कई राज्यों में रौद्र रूप धारण किए हुए है। ऐसे में कहीं पर चक्रवाती तूफान तो कहीं पर भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बात करें आज यानी 18 नवंबर 2026 के मौसम की तो। अगले 7 घंटों में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सहित 10 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं मैदानी इलाके जैसे दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड दस्तक देने वाली है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने पहाड़ों की चोटियों को बर्फ की सफेद चादर से ढ़क दिया है।

10 राज्यों में बारिश का अलर्ट?

आज देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश और आंधी का खतरा है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है। जानिए किन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट?

आंध्र प्रदेश

कर्नाटक

छत्तीसगढ़

तमिलनाडु

ओडिशा

झारखंड

पश्चिम बंगाल

तेलंगाना

बिहार

अंडमान-निकोबार


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया अलर्ट


ओडिशा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और विदर्भ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी (थंडरस्क्वॉल) चलने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बिजली गिरने व 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गांगेय पश्चिम बंगाल में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान अकवान अभी कुछ स्थानों पर स्थिर

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान "अकवान" पिछले 3 घंटों से लगभग एक ही जगह पर स्थिर है। चेन्नई से लगभग 590 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली से 630 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम से 650 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 650 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर से 780 किमी दक्षिण में स्थित है।

80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज तटीय आंध्र प्रदेश में 60-70 किमी/घंटा की हवा और झोंकों में 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार संभव है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के कुछ समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ओडिशा में गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की आशंका है। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।


इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश – सुबह घना कोहरा।

दिल्ली – सुबह धुंध और कोहरा।

पंजाब – कुछ इलाकों में घना कोहरा।

हरियाणा – दृश्यता कम होने की आशंका।

चंडीगढ़ – सुबह कोहरे का असर।

इन राज्यों में मौसम रहेगा सामान्य

बिहार – मौसम मुख्यतः शुष्क।

राजस्थान – बारिश का विशेष अलर्ट नहीं।

मध्य प्रदेश – अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क।

उत्तराखंड – बारिश की विशेष चेतावनी नहीं।

हिमाचल प्रदेश – मौसम मुख्यतः साफ और ठंडा।

जम्मू-कश्मीर – बारिश और बर्फबारी की संभावना कम।

 

यह भी पढ़ें: 18 नवंबर 2026 पंचांग: शतभिषा नक्षत्र में अक्षय नवमी का शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय