न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले खिलाड़ी ने फोड़ा संन्यास का बम, अचानक फैसले से मचाई खलबली
Jeet Raval Announced Retirement: न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 38 साल के रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट खेले और 2016 से 2020 के बीच 1,143 रन बनाए। रावल भारत में पले-बढ़े और न्यूजीलैंड जाने से पहले गुजरात में उसी स्कूल में पढ़ते थे जहां भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल पढ़ते थे।
रावल ने ऑकलैंड, सेंट्रल स्टैग्स और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए कुल 164 फर्स्ट-क्लास मैच खेले। उन्होंने 2008 में वेस्टइंडीज की टूरिंग टीम के खिलाफ ऑकलैंड के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। बाद में, वह सेंट्रल स्टैग्स और फिर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स चले गए। उन्होंने इस साल मार्च में अपनी पुरानी टीम, स्टैग्स के खिलाफ ही उनके लिए आखिरी बार खेला था। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर के लिए भी खेला।
बचपन का सपना न्यूजीलैंड के लिए खेलना- रावल
भारतीय मूल के जीत रावल ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन से कहा, "यह फैसला लेना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैं शांति और संतुष्टि महसूस कर रहा हूं। बचपन का सपना तो 'ब्लैक कैप्स' (न्यूजीलैंड टीम) के लिए खेलना ही था, और मैं गर्व के साथ पीछे मुड़कर देखता हूं।
यह सिर्फ मेरा सपना नहीं था, बल्कि मेरे पिता का भी सपना था। हमने एक मौका देखा, और वह परिवार को यहां ले आए ताकि मुझे अपना सपना पूरा करने का मौका मिल सके।" रावल का को न्यूजीलैंड के लिए अधिक समय तक खेलने का मौका नहीं, मिला, लेकिन जब-जब उनको राष्ट्रीय टीम में मौका मिला, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
जब उन्होंने आखिरी बार- सेंट्रल स्टैग्स
जीत रावल ने अपना आखिरी मैच अपनी पुरानी टीम सेंट्रल स्टैग्स के खिलाफ खेला था, जिसके साथ उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी। इस मौके पुर सेंट्रल स्टैग्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,
"पिछले समर के आखिर में जब जेरी ने प्लंकेट शील्ड में उसी मैदान पर अपनी आखिरी पारी खेली, तो एजाज और हम सभी का वहां होना बहुत खास था। जीत के रिटायरमेंट की बात सबको पता थी, और अब हम जो पहली तस्वीर शेयर कर रहे हैं, उसमें बॉलर रे टूले, जीत को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दे रहे हैं, जब उन्होंने उन्हें आखिरी बार आउट किया था। रे अकेले नहीं थे, उस मैच में कई बार 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इतने शानदार करियर के लिए जेरी को बधाई, और याद रखें कि आप हमेशा सेंट्रल स्टैग्स के दोस्त रहेंगे,"
ये भी पढ़ें- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर छलका पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दर्द, साझा कीं पुरानी यादें