टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

New Tariff Rule: भारत पर फिर मंडराया टैरिफ का खतरा! ट्रंप के नए प्लान से भारत में बढ़ी टेंशन, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Anurag Kumar Tripathi · 25 नवम्बर 2026
New Tarrif Rule

New Tariff Rule: ट्रंप के नए ऐलान ने एक बार फिर भारत की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 25% तक का शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस नई पहल का मकसद उन प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों की 'अत्यधिक औद्योगिक क्षमता' पर लगाम लगाना है, जिसे वाशिंगटन एक समस्या मानता है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की इस नई योजना के तहत, भारत उन सात देशों में शामिल है जिन पर 25% तक का शुल्क लग सकता है।

इन देशों पर लग सकता है भारी भरकम टैरिफ

जानकारी के मुताबिक एक बार फिर ट्रंप भारत समेत कई देशों पर टैरिफ के तौर पर अतिरिक्त शुल्क लगा सकते है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की नवीनतम योजना, जिसमें कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड भी शामिल है।

यह प्रस्ताव 16 अर्थव्यवस्थाओं में कथित अनुचित व्यापार तौर-तरीकों को लेकर अमेरिका द्वारा की गई आठ महीने की जांच के बाद आया है। इस नई खबर ने भारत की चिंता बढ़ा दी है।

अमेरिकी टैरिफ के मामले में भारत के सामने अभी क्या स्थिति?

पिछले एक साल में अमेरिका को होने वाले निर्यात पर भारत के लिए टैरिफ का बोझ कई बार बदला है। अगस्त 2025 में, वाशिंगटन ने भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। इसमें 25% का जवाबी टैरिफ और 25% का अतिरिक्त जुर्माना शामिल था, जो रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले से जुड़ा था। बाद में यह 25% का अतिरिक्त जुर्माना हटा दिया गया और टैरिफ घटकर 10% पर आ गया।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका को होने वाले भारत के निर्यात का लगभग 45% हिस्सा मौजूदा 10% अतिरिक्त शुल्क के दायरे से बाहर है। इसमें कुछ फार्मास्युटिकल उत्पाद, स्मार्टफोन और वे सामान शामिल हैं जो 'सेक्शन 232' उपायों के अंतर्गत आते हैं।

यह भी पढ़े - Russia-Ukraine War: अमेरिका नहीं ये देश करेगा परमाणु हमला! दुनिया में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी रिपोर्ट