टीएनपी न्यूज़
होम / ऑटो
ऑटो

Hyundai की नई सेडान ने उड़ाए सबके होश, शानदार लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ हुई पेश

MADHVI TANWAR · 20 नवम्बर 2026
Hyundai की Sedan

Hyundai Elantra: अपनी खास कारों के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाली हुंडई कंपनी कार बाजार में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। ऐसे में कंपनी एक बार अपनी नई गाड़ियों के कारण चर्चाओं में आ चुकी है। कंपनी ने आगामी दिनों में एक बार फिर नई कार से पर्दा उठा दिया है।

हुंडई ने लॉस एंजिल्स ऑटो शो में अपनी नई 8वीं जेनरेशन सेडान 2027 Hyundai Elantra को लेकर खुलासा किया है। इस कार में फिचर्स, डिजाइन, इंजन को लेकर खास काम किया गया है। इसमें 155bhp हाइब्रिड इंजन, Pleos Connect और Gleo AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हुंडई एलांट्रा

दक्षिण कोरिया में Avante नाम से जानी जाने वाली नई सेडान को कंपनी ने नए लुक, बड़ी आकृति, दमदार हाइब्रिड इंजन और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ पेश किया है। तो चलिए जानते हैं इस नई सेडान के डिजाइन, इंजन और खास फीचर्स के बारे में सभी डिटेल्स। साल 2027 में हुंडई एलांट्रा को कंपनी ने नए डिजाइन के आधार पर तैयार किया है। जो इसे ज्यादा शार्प और स्पोर्टी लुक देता है।

डिजाइन भी है खास

एक्सटीरियर में नई H-एज लाइटिंग, रिडिजाइन फ्रंट ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल और सिग्नेचर ग्रैफीन ग्रीन पर्ल कलर ऑप्शन दिया गया है। अगर बात करे पुराने मॉडल की तो यह कार 85mm ज्यादा लंबी और 30mm ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी 30mm बढ़कर 2,750mm हो गया है। बड़े शेप की वजह से अब पीछे बैठने वाले यात्रियों को 993mm का बेहतरीन लेगरूम और 958mm का हेडरूम मिलता है।

दिया है टचस्क्रिन इंफोटेनमेंट सिस्टम

गाड़ी के अंदर की बात की जाए तो इसकी तकनीक तौर पर इसमें बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कार में 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रिन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जो एंड्राइड ऑटोमोटिव OS पर आधारित हुंडई के नए Pleos Connect फ्लेटफॉर्म पर चलता है। जब्कि इसमें ओवर-द-एयर और थर्ड-पार्टी ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। हालांकि जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन भी बरकरार रखे है। कार में वॉइस असिस्टेंट Gleo AI दिया गया है।

भारत में कब लॉन्च होगी नई Hyundai Elantra?

वर्तमान समय में कंपनी ने अपनी नई 8वीं जनरेशन Elantra को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख और कीमत की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसके लॉन्च से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। अगर यह कार भारतीय बाजार में आती है, तो प्रीमियम सेडान सेगमेंट में इसकी एंट्री चर्चा का विषय बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi High Court का बड़ा फैसला: भारतीय नागरिक से शादी करने पर विदेशी को भारत में रहने का आटोमैटिक अधिकार नहीं