टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

नेपाल में 2 हेलीकॉप्टर की टक्कर, एक विदेशी नागरिक की मौत, एक घायल

MADHVI TANWAR · 3 नवम्बर 2026
नेपाल के सोलुखुम्बु में 2 हेलीकॉप्टर की टक्कर

Nepal News: नेपाल से मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को एक दर्दनाक विमानन हादसे की खबर सामने आई है। सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे (Pheriche) इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। हादसा मंगलवार की सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बु पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित फेरीचे हेलीपैड पर हुआ।

एक विदेशी नागरिक की मौत, दूसरा घायल

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हुआ है। मृतक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। घायल यात्री को प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुकला ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट सुरक्षित बच गए। दोनों हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे। लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई।

हादसे की जांच शुरू

नेपाल पुलिस और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा लैंडिंग के दौरान रोटर ब्लेड टकराने से हुआ। घायल यात्री की स्थिति और हादसे में शामिल अन्य लोगों की पूरी जानकारी का इंतजार है।


नेपाल में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें सोलुखुम्बु हेलीपैड पर 2 हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नेपाल पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा दोनों हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान आपस में टकराने पर हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए 'प्रभु हेलीकॉप्टर' के जरिए लुकला ले जाया गया। इस हादसे में मृतक और घायल की पहचान अभी नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 3 नवंबर 2026 राशिफल : आज बन रहा गज केसरी योग, इन राशि को जातकों को मिलेगी पहचान, बनेंगे धनवान