टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, PM मोदी के साथ होगी अहम बैठक; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Ajit Kumar Singh · 20 नवम्बर 2026
Nepal Prime Minister Balendra Shah
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के दो दिवसीय राजकीय आधिकारिक दौरे पर आएंगे। इस दो दिवसीय  यात्रा में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।देश की राजधानी दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और PM नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी होगी। 

भारत-नेपाल की द्विपक्षीय बैठक रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए अहम

नेपाल की ओर से भारत के हवाई क्षेत्र में अतिरिक्त एयर एंट्री रूट उपलब्ध कराने की मांग जैसे प्रमुख मुद्दा भी चर्चा में शामिल रहेगी। इसके साथ ही विकास परियोजनाओं, रेलवे कनेक्टिविटी और सीमा प्रबंधन पर भी चर्चा होगी। इस दौरे को भारत और नेपाल के रिश्तों को नई मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे को लेकर नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को यह घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के विदेश नीति बयान पर BJP का हमला, कहा- 'पाकिस्तान का समर्थक'

नेपाल के PM बालेंद्र शाह 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

नेपाल के विदेश सचिव के अनुसार, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में 34 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल उच्च स्तरीय वार्ता के लिए काठमांडू से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा। जो इस हाई-लेवल बातचीत में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री शाह सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक डेलीगेशन-लेवल मीटिंग करेंगे। इसके बाद दोनों देशोंं के प्रधानमंत्री एकसाथ मिलकर एनर्जी से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच सहयोग के अलग-अलग पहलुओं को कवर करने वाले द्विपक्षीय उपकरण को लेकर साइन किए जाएंगे एवं उनका लेन-देन होगा। 

सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक बंधनों पर आधारित  

भारत और नेपाल की बैठक सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक बंधनों पर आधारित भारत-नेपाल संबंध 1950 की शांति और मैत्री संधि एवं 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर आधारित हैं। पारंपरिक कहावत "रोटी-बेटी का रिश्ता" से परिभाषित ये द्विपक्षीय संबंध, जो साझा आजीविका और पारिवारिक संबंधों का प्रतीक है, नेपाल के नए राजनीतिक नेतृत्व में व्यावहारिक आर्थिक, ऊर्जा और डिजिटल एकीकरण की ओर अग्रसर हैं।

ये भी पढ़ें- SCO सभ्यता संवाद मंच का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी,भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक