NEET PG 2026 Result: 30 सितंबर तक जारी हो सकता है रिजल्ट, NBEMS ने दी जानकारी
NEET PG 2026 Result: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा जल्द NEET-PG 2026 परीक्षा के परिणाम इस सप्ताह जारी करने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक NEET-PG परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जयपुर के प्रभावित केंद्रों पर 5 सितंबर को होने वाली परीक्षा को पुन: आयोजन किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, NEET-PG 2026 परीक्षा पर जारी बयान में इस बात की पुष्टी की गई है।
तकनीकी समस्या के कारण फिर परीक्षा
NEET-PG 2026 का राष्ट्रव्यापी स्तर पर मजबूत सुरक्षा और वास्तविक समय की निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 339 शहरों में स्थित 1,111 केंद्रों पर 2.73 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सभी 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे; 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। 5 सितंबर 2026 को जयपुर के सीतापुरा केंद्र पर तकनीकी व्यवधान के कारण 2,445 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई।
परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित हुई
परीक्षा के बाद राष्ट्रपति डॉ. अभिजात शेठ द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2,56,980 थी, जिनमें से 2,63,535 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। पेपर लीक, प्रश्न पत्र लीक, हैकिंग या साइबर अपराध से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली। राज्य सरकारों, राज्य पुलिस, विशेषज्ञों और देश भर के संकाय सदस्यों सहित सभी हित धारकों ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई।
NBEMS वेबसाइट और निर्धारित परीक्षा पोर्टल पर घोषित होंगे परीणाम
NEET PG 2026 सूचना बुलेटिन के अनुसार NBEMS पहली बार उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए उत्तरों के साथ उत्तर कुंजी जारी करेगा। उपलब्ध होने पर, उम्मीदवार प्रश्न आईडी, सही उत्तर और परीक्षा के दौरान दर्ज किए गए उत्तरों की जांच कर सकेंगे। यह सामग्री NBEMS वेबसाइट और निर्धारित परीक्षा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होने की उम्मीद है। उन्होंने जयपुर के सीतापुर केंद्र में पुनर्परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए कहा। मैं आपको विशेष रूप से एक समस्या के बारे में सूचित करना चाहता हूं।
केंद्र पर परीक्षा स्थगित क्यों करनी पड़ी?
जयपुर के सीतापुरा केंद्र में कुल 2,440 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने है। बिजली आपूर्ति में आंतरिक परेशानी के कारण परीक्षा संपन्न नहीं हो सकी। बार-बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकला। परिणामस्वरूप, परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए, हमें उस केंद्र पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। हमें खेद है कि वहां के उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। हम अगले सप्ताह उचित घोषणा के बाद परीक्षा आयोजित करेंगे।
बिजली की आई थी समस्या
हम उन्हें आश्वस्त करते हैं कि परीक्षा उसी तरह आयोजित की जाएगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अंकों और प्रदर्शन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, यह हमारी गारंटी है। इसके अलावा, टीसीएस आईओएन ने जयपुर परीक्षा केंद्र पर बिजली कटौती के संबंध में एक बयान जारी किया, जिसमें व्यवधान का कारण "अज्ञात स्थानीय विद्युत समस्याएं बताया गया।
यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे सुसाइड केस: परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज वायरल, छात्र के नकल मामले ने पकड़ा तूल