नाना पाटेकर-तनुश्री विवाद पर बेटे मल्हार का बड़ा खुलासा! बयान ने खींचा सबका ध्यान
Nana Patekar son Malhar on Tanushree Dutta: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के हालिया विवादित बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तनुश्री पिछले कुछ दिनों से नाना पाटेकर से जुड़े पुराने यौन उत्पीड़न मामले और उनकी कथित मौत को लेकर चर्चा में हैं। अब मल्हार ने इस विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि जिस मामले को बार-बार उठाया जा रहा है, वह पहले ही खत्म हो चुका है।
मल्हार पाटेकर ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान मल्हार ने तनुश्री दत्ता का नाम लिए बिना अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब मामला न्यायपालिका के स्तर पर बंद हो चुका है, तो उसे बार-बार चर्चा में लाने का कोई मतलब नहीं है। आगे कहा कि संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अदालत की ओर से मामला बंद होने की बात स्पष्ट हो गई थी।
उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विवाद में किसी व्यक्ति का नाम लेकर टिप्पणी नहीं करना चाहते।किसी का नाम लिए बिना, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जिस मामले को लोग बेवजह उठा रहे हैं, वह पहले ही खत्म हो चुका है। सच अपनी जगह कायम रहता है और वह इस विषय पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर क्या लगाए थे आरोप?
तनुश्री दत्ता ने वर्ष 2008 में फिल्म 'Horn OK Please' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वर्ष 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया था।
जून 2019 में मुंबई पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि नाना पाटेकर के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। बाद में 2025 में इस मामले के कानूनी रूप से समाप्त होने की खबरें सामने आईं।
नाना पाटेकर की मौत को लेकर भी चर्चा
वहीं खबरों के मुताबिक, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की कथित मौत और उनकी प्रार्थना सभा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी मौत की पुष्टि के लिए DNA जांच होनी चाहिए थी। हालांकि, इनके दावों पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि बिना किसी सबूत और जांच के बिना इन बयानों को लेकर किसी भी निर्णय पर पहुंचना सही नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: 'Fame Gurukul ' जीतने के बाद क्या काजी तौकीर ने दिया था एकता कपूर को धोखा? खुद किया खुलासा!