वाह मंत्री जी! इंग्लिश ने फिर डुबाई पाकिस्तान की इज्जत, Musadik Malik का वीडियो वायरल
Musadik Malik: पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक इन दिनों भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच उनका दिल्ली पहुंचना पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था, लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंग्रेजी से उर्दू की ओर उनका रुख लोगों का ध्यान खींच रहा है।
दरअसल, मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कुछ ऐसा कहा, जिसकी चर्चा भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हो रही है। जिसके बाद सवाल यह है कि क्या इंग्लिश में पूरी आवाम का हाथ टाइट है चाहे वह मंत्री जी हो या फिर उनके क्रिकेटर आइए आपको बताते है इससे जुड़ी जानकारी।
पाकिस्तानी मंत्री Musadik Malik का वीडियो वायरल
बता दें कि पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, "गालिब की कब्र से कुछ मील दूर, यहां बैठकर इंग्लिश में बात करना थोड़ा अजीब लगा तो जी में यही समाया कि आज अपने दिल की आवाज उर्दू में बात करूं"।
🇵🇰 ‘गालिब के शहर में उर्दू का ही रंग जमेगा’: SCO मंच पर पाकिस्तान के मंत्री ने अंग्रेजी छोड़ उर्दू में रखी बात "गालिब की कब्र से कुछ मील दूर, यहां बैठकर इंग्लिश में बात करना थोड़ा अजीब लगा तो जी में यही समाया कि आज अपने दिल की आवाज उर्दू में बात करूं…” नई दिल्ली में पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के फेडरल मिनिस्टर मुसादिक मलिक (@DrMusadikMalik) ने इन शब्दों के साथ अपनी बात शुरू की।
— RT Hindi (@RT_hindi_) November 21, 2026
इस वीडियो को RT Hindi नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि चाहे वह पाकिस्तान के क्रिकेटर हो, उनकी आर्मी हो या फिर उनके मंत्री सभी का इंग्लिश में हाथ थोड़ा टाइट है।
भारत दौरे के बीच क्यों चर्चा में हैं पाकिस्तानी मंत्री?
मुसादिक मलिक का भारत दौरा केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद, सिंधु जल संधि और सीमा तनाव जैसे मुद्दों के कारण भी उनकी यात्रा पर सबकी नजरें हैं।
एक तरफ वह दिल्ली में सभ्यताओं और साझा सांस्कृतिक विरासत की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके भारत को लेकर दिए गए पुराने आक्रामक बयान भी चर्चा में हैं।
फिलहाल, मुसादिक मलिक का उर्दू में दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जिस अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। जिसने नई तरह की बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़े - Israel Election 2026: ईरान पर मंडराया बड़ा संकट! बेंजामिन नेतन्याहू और आइजनकोट के नए प्लान से मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल