टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

वंदे मातरम विवाद पर मुरलीधरन का BJP पर पलटवार, बोले- 'मुझे देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं'

Ajit Kumar Singh · 10 नवम्बर 2026
Muraleedharan
केरल: केरलम में ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्री मुरलीधरन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की किसी को जरूरत नहीं है। मंत्री ने BJP की आलोचना करते हुए स्पष्ट किया कि देशभक्ति किसी राजनीतिक दल के प्रमाणपत्र से तय नहीं होती। ‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे इस विवाद ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

किसी को मुझे देशभक्ति सिखाने की ज़रूरत नहीं: मुरलीधरन 

दरअसल, केरल के मंत्री मुरलीधरन ने 'वंदे मातरम' के पूरे जाने को लेकर हुए विवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि "किसी को मुझे देशभक्ति सिखाने की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर वह चाहे तो लीगल एक्शन ले, हम इससे निपट लेंगे। मैं एक फ्रीडम फाइटर का बेटा हूं, और किसी को मुझे देशभक्ति सिखाने की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही मुरलीधरन ने कहा कि राज्य सरकार आधिकारिक कार्यक्रम के ज़रिए BJP के एजेंडा को लागू नहीं होने देगी।

1947 में भारत और राज्य सरकार ने राष्ट्रीय गीत की मंज़ूरी दी 

मुरलीधरन ने राष्ट्रीय गीत के पूरे गाए जाने पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि शुरू से ही, हम 1947 के उन दो पैराग्राफ़ का पालन कर रहे हैं जिन्हें भारत और राज्य सरकार ने मंज़ूर किया था। राज्य सरकार के कार्यक्रम में तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए था। राज्य सरकार हमेशा हमसे कहते हैं कि हम सिर्फ़ दो पैराग्राफ़ को मंज़ूरी देते हैं। कल का कार्यक्रम एक राज्य का कार्यक्रम था। इसलिए उस प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, पंचायत ने उसका पालन नहीं किया। इसलिए मैंने फंक्शन में अपना विरोध जताया है। ये भी पढ़ें-UCC के बहाने मुसलमानों को निशाना बना रही महाराष्ट्र सरकार? ओवैसी ने उठाए सवाल