टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टरस्ट्रोक, इस दिग्गज को बनाया नया हेड कोच

Aman sharma · 24 अक्टूबर 2026
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टरस्ट्रोक, इस दिग्गज को बनाया नया हेड कोच

Kieron Pollard: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच के तौर पर वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को चुना है। इससे पहले वह एमआई में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे लेकिन अब प्रमोट करके मुख्य कोच बनाया गया है।

पोलार्ड इस टीम के लिए कई वर्षों तक खेल चुके हैं और अब आईपीएल 2027 में एक नई जिम्मेदारी के साथ नजर आएंगे। पोलार्ड से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने थे लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। 

प्लेयर से कोच तक का सफर

कीरोन पोलार्ड को नई जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान मुंबई इंडियंस ने किया था। मुंबई ने एक पोस्ट शेयर करके कहा, “कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिससे क्रिकेट में प्लेयर-टू-कोच का रिश्ता सबसे लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में से एक बन गया है।”

Mumbai Indians elevate Kieron Pollard as Head Coach A defining figure in MI’s success, the remarkable 16-year association of Kieron Pollard within the #OneFamily enters a new chapter. Read more - https://t.co/ORZz4gruIr https://t.co/BMI38BYH1f

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026

इससे पहले पोलार्ड मुंबई के लिए 2009 से 2022  तक खेले थे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 189 मैच खेले और इस दौरान गेंद और बल्ले से टीम को जीत दिलाई। एमआई के साथ रहते हुए पोलार्ड ने पांच खिताब भी जीते थे।

एमआई मेरी जिंदगी है-पोलार्ड

हेड कोच बनने के बाद कीरोन पोलार्ड ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनकी जिंदगी और उनके करियर का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा,

“मुंबई इंडियंस के हेड कोच का रोल निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरी जिंदगी और करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है, और इस टीम, प्लेयर्स और पल्टन के साथ मेरा जो बॉन्ड है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक प्लेयर और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का अनुभव करने के बाद, मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज के लिए है और ब्लू एंड गोल्ड को रिप्रेजेंट करने के साथ क्या जिम्मेदारी आती है।’’

From strategies, to back stories, to a message for our Paltan! 💙 Watch Kieron Pollard in conversation with Jatin Sapru, on his new role as Mumbai Indians' Head Coach! 🤩 🔗: https://t.co/A9Rto7BqNC

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026

ऐसा रहा है पोलार्ड का करियर

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड जब 22 साल के थे, उस समय मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया था और इसके बाद से वह लगातार एमआई खेमे का हिस्सा बने हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए पोलार्ड ने 189 मैच खेले थे, जिसकी 171 पारियों में 147.32 के स्ट्राइक रेट के साथ 3412 रन बनाए थे।

इस दौरान पोलार्ड के बल्ले से 16 अर्धशतकीय पारियां निकलीं। वहीं, गेंद से पोलार्ड ने एमआई के लिए 69 विकेट लिए, जिसमें उनका बेस्ट 44 रन देकर 4 विकेट था। आपको बताते दें कि, पोलार्ड अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं और इसमें अधिकांश एमआई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ये भी पढ़ें- रोमांचक जीत के बाद टीम के लिए आई बुरी खबर, सीरीज के अहम मैच से पहले स्टार गेंदबाज चोटिल