Milk Price Hike: दूध के दाम में बड़ा खेल! मदर डेयरी के फैसले से दिल्ली-NCR में हलचल
Milk Price Hike: भारत में लगभग हर घर में सुबह की शुरूआत एक कप कड़क चाय के साथ होती है। लेकिन अब मदर डेयरी ने दूध के दामों में बड़ा उलटफेर कर दिया है।
दरअसल उन्होंने दूध के दामों में 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इनपुट लागत यानी लागत खर्च में बढ़त के चलते मदर डेयरी दूध की कीमतें बढ़ा रहा है।
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध के सबसे बड़े सप्लायर हैं। कंपनी ने इससे पहले इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे। मई 2026 से पहले कंपनी ने अप्रैल 2025 में दामों में वृद्धि की थी।
आखिर क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
मदर डेयरी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह किसानों से दूध खरीदने की लागत में इजाफा होना बताया गया है। दूध की खरीद कीमत बढ़ने से कंपनी की इनपुट लागत पर दबाव पड़ा है। ऐसे में कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 फीसदी हिस्सा किसानों तक पहुंचाती है।
छह महीने में दूसरी बार बढ़े दूध के दाम
गौर करने वाली बात यह है कि मदर डेयरी ने करीब छह महीने के भीतर दूसरी बार दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे।
अब 12 नवंबर से लागू होने वाली नई कीमतों के बाद दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं को हर महीने दूध पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में परिवारों पर पड़ेगा असर
मदर डेयरी दिल्ली-NCR में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कंपनी की कुल दैनिक बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है। ऐसे में दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि मीडिल ईस्ट में तारी तनाव के कारण खुदरा महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब इसका असल खाने-पीने और घरेलू चीजों पर देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े - 11 November 2026 Top News: युद्ध से लेकर मौसम तक, जानिए आज की ताजा खबरें