टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

सुबह की 10 बड़ी खबरें: 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, लतीफ भट ढेर, दिल्ली में प्रदूषण केंद्रों का कायाकल्प; जानें बड़े अपडेट

Shivani Gupta · 18 नवम्बर 2026
AI Generated Image!

आज सुबह की 10 बड़ी खबरों में देश-दुनिया की कई अहम घटनाएं शामिल हैं। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में मारा गया, जबकि कुलगाम में फिर आतंकियों की गोलीबारी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। दिल्ली में 827 प्रदूषण जांच केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। वहीं, NSA के सीक्रेट नेटवर्क में खराबी से Apple की कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान पहुंचे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर बीजेपी की रणनीति, ट्रंप की हत्या की साजिश में पाकिस्तानी नागरिक को सजा और अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट की मांग जैसी खबरें भी सुर्खियों में हैं।

1.अगले 7 घंटे में 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट: 80 की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अपडेट

देश में मानसून विदा ले चुका है। लेकिन जाते-जाते दक्षिण भारत के कई राज्यों में रौद्र रूप धारण किए हुए है। ऐसे में कहीं पर चक्रवाती तूफान तो कहीं पर भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बात करें आज यानी 18 नवंबर 2026 के मौसम की तो। अगले 7 घंटों में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सहित 10 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं मैदानी इलाके जैसे दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड दस्तक देने वाली है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने पहाड़ों की चोटियों को बर्फ की सफेद चादर से ढ़क दिया है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.36 लाख के करीब; जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

2. J-K: कुलगाम में फिर गूंजी आतंकियों की गोलियों की आवाज, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। मौके से मिले विज़ुअल्स में सुरक्षाकर्मी गाड़ियों की जांच करते दिख रहे हैं, जबकि इलाके में सुरक्षा मजबूत करने और निगरानी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

3.लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर: मस्जिद में छिपा था लश्कर कमांडर, कुलगाम हमले का था मास्टरमाइंड

 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि वह सुरक्षाबलों से बचने के लिए एक मस्जिद में छिपा हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां उसे कुलगाम में हुए हालिया हमले का मास्टरमाइंड मान रही थीं। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। घेराबंदी के दौरान लतीफ भट मस्जिद के अंदर छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सावधानी के साथ अभियान चलाया और उसे मार गिराया।

यह भी पढ़ें: चीन ने लॉन्च किए एयरबैग वाले हेलमेट, हादसे के वक्त खुलेंगे एयरबैग; सिर और गर्दन को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

4. दिल्ली के 827 प्रदूषण जांच केंद्रों का होगा कायाकल्प, रेखा सरकार खर्च करेगी 5 करोड़ रुपये

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच रेखा गुप्ता सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। अब सरकार राजधानी के 827 प्रदूषण जांच केंद्रों यानी PUC सेंटर्स का कायाकल्प करेगी। इस योजना पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रदूषण जांच व्यवस्था को बेहतर बनाना और वाहनों से निकलने वाले धुएं की जांच को अधिक प्रभावी बनाना है।

5. NSA का सीक्रेट नेटवर्क ठप, Apple की कई सर्विस पर पड़ा असर; मार्को रुबियो बोले- साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के सीक्रेट नेटवर्क में आई खराबी से हड़कंप मच गया। इस घटना के दौरान Apple की कई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। नेटवर्क ठप होने की खबर सामने आने के बाद साइबर सुरक्षा और अमेरिकी खुफिया तंत्र की तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस घटना के पीछे किसी साइबर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखेगी शाही ठाठ-बाट की झलक, 4 लाख मेहमानों का इंतजाम; भव्य पंडाल और 150 व्यंजन होंगे खास

6. भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! टोक्यो पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, 2+2 पर होगी अहम वार्ता

विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार, 18 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। वह यहां चौथी भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता और 19वीं विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में भारत और जापान के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत होगी।

7.मिशन 2027: UP में अखिलेश यादव को कैसे घेरने की तैयारी में बीजेपी? क्या यादव और दलित वोट बनेंगे सियासी हथियार?

 उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इस बार भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ बीजेपी आगामी चुनाव में अपनी जीत के लिए प्रबल दावेदारी करती दिखाई दे रही है। देखा जाए तो विकास और राम नाम के दम पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा अगर अपनी जीत दर्ज करती है, तो हैट्रिक तो लगेगी है। इसके साथ ही भाजपा युग की शुरूआत भी मानी जाएगी। प्रदेश में इस समय कांग्रेस अपनी सीटों को बचाने में लगी है। तो बहन मायावती जो पिछले चुनावों में चारो खाने चीत हो गई थी वह फिर एक बार चुनावी माहौल में एट्री लेते हुए दलित वोट बैंक को साधने का काम करती दिख रही है। 

8.ट्रंप की हत्या की साजिश में पाकिस्तानी नागरिक को 27 साल से ज्यादा की जेल, ईरान समर्थित नेटवर्क से जुड़े थे तार

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को 27 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में आरोपी पर ईरान समर्थित साजिश का हिस्सा होने का आरोप था। अमेरिकी अदालत के इस फैसले को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: NSA का सीक्रेट नेटवर्क ठप, Apple की कई सर्विस पर पड़ा असर; मार्को रुबियो बोले- साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं

9.अंकिता भंडारी मर्डर केस में BJP नेता के नार्को टेस्ट की मांग, क्या कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगालेगी पुलिस?

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर से राजनीति गलियारों के साथ-साथ जांच के दायरे में आ गया है। अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मृतका अंकिता के माता-पिता ने पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य का नार्को टेस्ट कराने और हत्या वाली रात की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही परिवार की यह मांग भी है कि सीबीआई खुद इसमें दखल देकर VIP कनेक्शन की जांच करे।

10. जेनसन हुआंग के अफेयर की खबरों के बीच Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर पार

एक तरफ जहां बीते दिनों दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के अफेयर के खुलासे को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे, तो वहीं दूसरी तरफ इसी चिप निर्माता कंपनी ने अपने तिमाही बिक्री में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पहली बार एक तिमाही में 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए 115.8 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग ने कंपनी की कमाई को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यह पहली बार है जब कंपनी का तिमाही राजस्व 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 103% अधिक है और वॉल स्ट्रीट के लगभग 109 अरब डॉलर के अनुमान से काफी बेहतर रहा।

यह भी पढ़ें: आज सुबह की बड़ी खबरें: 4 नवंबर की बड़ी सुर्खियां, देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ?