शमी और अगरकर का था '36 का आंकड़ा!' 3 विवाद जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में मचाई थी हलचल
Mohammed Shami and Ajit Agarkar Controversy: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर टेस्ट क्रिकेट से अपने टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान किया। शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था।
इसके बाद चयनकर्ताओं ने दोबारा इस अनुभवी तेज गेंदबाज को लाल गेंद के खेल में मौका नहीं दिया, लेकिन इस दौरान शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर वापसी का दरवाजा खटखटाते रहे।
हालांकि, शमी और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच कई बार फिटनेस को लेकर विवाद भी देखने को मिला, क्योंकि अगरकर का मानना था कि इंटरनेशनल मंच पर खेलने के लिए शमी फिट नहीं हैं, लेकिन वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल उनको अपनी फिटनेस साबित करते रहे। चलिए आज जानते हैं शमी और अगरकर के बीच तीन बड़े विवादों के बारे में।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से किया था बाहर
मोहम्मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था। उस समय बीसीसीआई की चीफ सेलेक्टर की कुर्सी पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर काबिज थे, जिनका मानना था कि शमी इस सीरीज में खेलने के लिए पर्याप्त फिट नहीं हैं।
View this post on InstagramA post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)
यह वहीं समय था, जब शमी बाएं घुटने की चोट से वापसी कर रहे थे, लेकिन शमी ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच ही बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी जैसे चार दिवसीय मैच और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। लेकिन इसके बावजूद इस अनुभवी तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला।
शमी ने किया था पलटवार
इस अनुभवी तेज गेंदबाज को अनफिट बताने के बाद दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। पहले अजीत अगरकर ने कहा था कि शमी से उनकी बातचीत हुई है और फिट होने के बाद ही उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका मिलेगा।
इसपर शमी ने पलटवार किया था और कहा, अपनी फिटनेस पर बार-बार अपडेट देने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। उनका काम नेशलन क्रिकेट अकादमी (NCA) जानकर अभ्यास करना और मैदान पर जाकर मुकाबले खेलने की है। यह विवाद उस समय काफी सुर्खियों में रहा था।
वह खेलने के लिए तैयार नहीं हैं- अगरकर
मोहम्मद शमी फिलहाल वनडे और टेस्ट खेलने लायक स्थिति में नहीं हैं। वह सिर्फ टी20आई मैच खेल सकते हैं। यह बयान टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने यह बयान पत्रकार वार्ता में दिया था। अगरकर ने कहा था कि, शमी शरीर के लंबे प्रारूप के क्रिकेट (वनडे और टेस्ट) के लिए फिट नहीं हैं।
मेडिकल टीम से जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके मुताबिक, वह सिर्फ टी20आई क्रिकेट खेलने की शारीरिक स्थिति में हैं। इस बयान ने उस समय काफी हड़कंप मचाया था, क्योंकि शमी इस दौरान घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, शमी ने इसपर कहा था कि वह अब बयान दे दे कर थक चुके हैं।
ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी के बाद इन 2 स्टार खिलाड़ियों की विदाई तय! सालों से नहीं मिला मौका