देश
नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, नितिन नवीन ने PM के प्रयासों को सराहा
Ajit Kumar Singh · 15 नवम्बर 2026
BJP President Nitin Nabin
पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को आदिवासी समुदाय के सम्मान और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने के प्रयासों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों को दिया। नितिन नवीन के अनुसार, नक्सलवाद का खात्मा होने से आदिवासी क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने इसे आदिवासी समाज के लिए सम्मान की बात बताया।
2026 में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा: PM मोदी
इसे लेकर नितिन नवीन ने कहा कि आदिवासी बहुल इलाकों से नक्सलवाद का खत्म होना एक उपलब्धि और आदिवासी समुदाय के लिए सम्मान की बात है। हालांकि, उन्होंने इस खतरे को खत्म करने की कोशिशों का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पटना में नितिन नवीन ने कहा कि 2026 में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और मैं इसे आदिवासी समुदाय के लिए सम्मान के तौर पर देखता हूं।
छत्तीसगढ़, झारखंड एवं ओडिशा के विकास में बिना रुके सरकार का योगदान जारी
इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि PM मोदी ने 2026 तक सभी आदिवासी इलाकों से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का वादा किया था। जब PM मोदी दिवाली मनाने के लिए बस्तर के जंगलों और इलाकों में गए, तो यह साफ संकेत था कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया है। यही वजह है कि उन्होंने बस्तर के बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस संदर्भ में नितिन नवीन ने कहा कि, छत्तीसगढ़, झारखंड एवंओडिशा और वहां के लोगों के विकास में हमारी सरकार का योगदान बिना रुके जारी है। आज बस्तर को बस्तर ओलंपिक और अपने खेल के मैदान के लिए जाना जाता है। ओडिशा में कुछ इलाके पूरी तरह से नक्सल प्रभावित थे और वे भी आज पूरी तरह से नक्सल मुक्त हैं।
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में छठ गीतों पर विवाद के बाद रेलवे का फैसला, अब स्टेशनों पर बजेगा राज्य गीत!