MLC Election: 28 सीटें, 4 राज्य और सियासी महासंग्राम! किस पार्टी का पलड़ा रहेगा भारी?
MLC Election 2026: देश के 4 बड़े राज्यों की 28 MLC सीटों पर आज वोटिंग शुरू हो चुकी है। बिहार की 8 सीटों पर यूपी में 11 सीटों पर महाराष्ट्र में 5 और कर्नाटक में 4 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। मतदाता शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि MLC चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा और किस पार्टी को मिलेगी बढ़त।
इन सीटों पर शुरू हुआ मतदान
यूपी, कर्नाटक बिहार और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन कर अपना कीमती वोट उनके नाम कर रहे हैं। चारों राज्यों में मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव
उत्तर प्रदेश में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो लखनऊ डिवीजन टीचर्स, गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और वाराणसी डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं।
बिहार विधान परिषद चुनाव
बिहार की 8 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इसमे चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों पर 150 उम्मीदवार मैदान में अपना दम दिखा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, कोसी और तिरहुत सीटे शामिल हैं। वहीं बात करें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इसमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण सीट शामिल है। बिहार में पचना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला जेडीयू के नीरज कुमार और मोकामा के विधायक अनंत सिह की प्रतिष्ठा को लेकर कांटे की टक्कर देखी जाएगी। एक तरफ नीरज कुमार अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं तो दूसरी तरफ अनंत सिंह ने भी हुंकार भरी है।
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव
कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक वेस्ट ग्रेजुएट्स और कर्नाटक साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स की सीट शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीट पर मतदान किया जा रहा है।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव
महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। जिसमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन सीटें हैं। स्नातक सीटों में पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स, औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती डिवीजन टीचर्स और पुणे डिवीजन टीचर्स सीट शामिल है।
यह भी पढ़ें: आज का पंचांग 23 अक्टूबर 2026: कब लगेगा राहुकाल? जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि