'मिर्जापुर द मूवी' का एक महीना पूरा, अली फजल बोले- अब जाकर Drishyam 3 देखो
Drishyam 3: 'मिर्जापुर: द मूवी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है। फिल्म में गुड्डू पंडित का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली फजल ने इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म को मिले प्यार पर खुशी जताई और कहा कि दर्शकों ने सिनेमाघरों में पहुंचकर उनका साथ दिया। इसी पोस्ट में अभिनेता ने मौजूदा थिएटर रिलीज 'Drishyam 3' का भी जिक्र किया और फैंस से फिल्म देखने की अपील की।
'अब Drishyam 3 देखो...'
अली फजल ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी फिल्म ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है और उन्हें लगता है कि फिल्म ने कुछ सही किया है। दर्शकों को धन्यवाद देने के बाद उन्होंने लिखा, 'अब Drishyam 3 देखो। और दूसरी फिल्में भी।'अभिनेता ने दर्शकों से सिनेमाघरों को जिंदा रखने की अपील भी की। उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब 'मिर्जापुर: द मूवी' अपनी बॉक्स ऑफिस दौड़ में आगे बढ़ रही है और 'Drishyam 3' भी टिकट खिड़की पर मजबूत शुरुआत कर चुकी है।
200 करोड़ के पार पहुंची 'मिर्जापुर: द मूवी'
'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने चौथे हफ्ते के अंत तक 231.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।फिल्म ने 'मिर्जापुर' सीरीज की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाया है। इसमें पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आए हैं, जबकि दिव्येंदु ने मुन्ना भैया और अली फजल ने गुड्डू पंडित की भूमिका निभाई है।कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी और उसे हासिल करने की जंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पुराने किरदारों के साथ नए दावेदार भी संघर्ष में शामिल होते हैं।
Gurmmeet Singh ने किया निर्देशन
फिल्म को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने प्रस्तुत किया है। इसका निर्देशन Gurmmeet Singh ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा Puneet Krishna ने लिखी है।फिल्म का निर्माण Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar ने Excel Entertainment के बैनर तले किया है। Kassim Jagmagia और Vishal Ramchandani इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
'Drishyam 3' भी बॉक्स ऑफिस पर तेज
वहीं अजय देवगन स्टारर 'Drishyam 3: The Conclusion' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। तब्बू ने मीरा देशमुख की भूमिका दोहराई है। फिल्म में श्रीया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। कई साल बाद सामने आई नई जांच एक बार फिर परिवार को मुश्किलों में डाल देती है।